BREAKING NEWS

जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

सोमवार के दिन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: DURG में स्टेबल होगा बर्तन बैंक, ऐसे ले पाएंगे बेनिफिट, जानें

Admin Sun, Apr 30, 2023

. दुर्ग में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने बुधवार को डाटा सेंटर स्थित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कार्यालय (Day-NULM) में शहर के विभिन्न वार्डों से आए हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं को बर्तनों का वितरण किया। इससे बर्तन बैंक स्थापित किया जा सकें। इस दौरान MIC सदस्य अब्दुल गनी, पार्षद सतीश देवांगन, काशीराम रात्रे एल्डरमैन राजेश शर्मा, मुक्तेश कान्हा, मनीष और सुमित वोरा, रोशनी हिरवानी के अलावा अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। MLA अरुण वोरा ने इस दौरान बताया कि आठ स्व सहायता समूहों को अपने वार्ड में बर्तन बैंक संचालित करने बर्तन वितरण किया गया हैं। वार्डों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिसमें महिलाओं का योगदान बढ़ेगा। वही महापौर धीरज बाकलीवाल ने समूहों की महिलाओं से चर्चा के दौरान वार्डों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्लास्टिक के दोना-पत्तल, गिलास आदि का उपयोग करने पर रोक और इन बर्तन बैंकों का उपयोग करने लोगों को जागरूक करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि जहां एक ओर बर्तन बैंक से शहर प्लास्टिक मुक्त होगा। वहीं दूसरी ओर इससे स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। बर्तन बैंक खोलने के लिए ओम साईं स्व सहायता समूह, जय मां सफूरा स्व सहायता समूह, नवदुर्गा स्व सहायता समूह, जिन स्व सहायता समूह, गीता महिला स्व सहायता समूह जैसे कई समूहों को बर्तन वितरित किए गए हैं। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें