BREAKING NEWS

जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी

ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम

, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती

, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर पूरी तरह फर्जी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: मतगणना 3 दिसंबर को शंकराचार्य कालेज में छ: विधानसभाओं की खुलेंगी ईव्हीएम मतगणना केंद्र तक पंहुचने ट्रैफिक प्लान जारी

Admin Fri, Dec 1, 2023

मतगणना 3 दिसंबर को शंकराचार्य कालेज में छ: विधानसभाओं की खुलेंगी ईव्हीएम मतगणना केंद्र तक पंहुचने ट्रैफिक प्लान जार भिलाई नगर, 1 दिसंबर। दुर्ग जिले की छ: विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को श्री शंकराचार्य कालेज जुनवानी में होगी। मतगणना दिवस पर वहां पहुंचने यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। मतगणना स्थल के पार्किंग प्लान के मुताबिक कॉलेज के गेट नंबर 1 से ऑब्जर्वर, आरओ, पीआरओ एवं वरिष्ठ अधिकारीगण के वाहन प्रवेश करेंगे। मतगणना गिनती में लगे अधिकारी/कर्मचारी, पासधारी प्रेस/मीडिया एवं अन्य व्यवस्था में लगे कर्मचारी जिनको पूर्व से पास जारी हुआ है, वे सभी अपने वाहन गेट नंबर 2 से प्रवेश कर बाएं साइड स्थित कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। जुनवानी से चिखली मार्ग में सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन खड़ा नहीं होंगे। पासधारी एजेंट, आम पब्लिक अपने वाहन डी मार्ट के सामने ग्राउंड में पार्क करेंगे। मतगणना में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल,पेन, ज्वलनशील सामग्री एवं अन्य कोई भी सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशी एवं उनके मतगणना एजेंट जिनको पास जारी किया गया है वह अपने वाहन डी मार्ट के सामने मैदान में वाहन पार्क कर पैदल अंदर प्रवेश करेंगे। 3 दिसंबर को इस क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें