BREAKING NEWS

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

स्थान: ग्राम पंचायत - मुड़पार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) : ग्राम मुड़पार में युवक की हत्या, नाबालिग पर हत्या का संदेह – जांच में जुटी पुलिस

स्थान: ग्राम पंचायत - मुड़पार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)

ग्राम मुड़पार में युवक की हत्या, नाबालिग पर हत्या का संदेह – जांच में जुटी पुलिस

जिला दुर्ग की ग्राम पंचायत मुड़पार में 09 मई को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 40 वर्षीय सचिन यादव की सिर पर किसी भारी औजार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना स्थल मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जिससे पूरे गांव में आश्चर्य और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाला गांव का ही एक नाबालिग युवक है, जिसके साथ सचिन यादव का पहले से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सचिन ने स्वयं नाबालिग को विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था, लेकिन बातचीत के दौरान मामला बिगड़ गया और नाबालिग ने भारी हथियार से हमला कर सचिन की हत्या कर दी।

घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना स्थल मृतक के घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर होने के बावजूद परिवार को देर तक घटना की जानकारी नहीं मिल सकी, जो जांच का विषय बना हुआ है।

मृतक सचिन यादव *ड्राइविंग का कार्य करते था और गांव में बैगा के रूप में भी उनकी पहचान थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और घटना की विवेचना प्रारंभ कर दी है। संदिग्ध नाबालिग की पहचान कर ली गई है और पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

इस दुखद घटना ने पूरे गांव में शोक और भय का माहौल बना दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें