BREAKING NEWS

से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना

मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

CG : विश्व धरोहर बनेगा छत्तीसगढ़ का सिरपुर! यूनेस्को की अस्थायी सूची में मिली जगह…..

संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित इन अधिकारियों के कार्यस्थल बदले, देखें आदेश…..

WhatsApp में दिखेगा नया बदलाव! स्क्रॉल करते ही सिकुड़ेगा नेविगेशन बार, चैट्स के लिए मिलेगी ज्यादा जगह

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

ट्रेनों में अब टीटीई रिश्वत लेकर सीट अलॉट नहीं कर पाएंगे : छत्तीसगढ़ की ट्रेनों में अब रिश्वत लेकर सेटिंग नहीं कर पाएंगे टीटीई…

रायपुर. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों में अब टीटीई रिश्वत लेकर सीट अलॉट नहीं कर पाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास कैमरा होगा, यदि वो ऐसा करते है तो उनकी करतूत खूद उनके कैमरे में कैद हो जाएगी.

दरअसल यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. मंडल के 50 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को बॉडी वार्न कैमरे प्रदान किए गए हैं, जिससे यात्रा के दौरान पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति की निगरानी की जा सके.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित कर टिकट चेकिंग कर्मचारियों को बॉडी वार्न कैमरे प्रदान किए गए एवं इनके उपयोग संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया. इस अवसर पर सीनियर डीसीएम ने कर्मचारियों को यात्रियों से संवेदनशील एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिये |

श्री सिंह ने कहा कि बॉडी वार्न कैमरे से टिकट चेकिंग की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसी भी विवाद की स्थिति में प्रमाण के रूप में इसका उपयोग किया जा सकेगा. यह तकनीकी सुविधा यात्रियों और कर्मचारियों दोनों के हित में है. साथ ही यह पहल रेलवे प्रशासन और यात्रियों के बीच विश्वास को और मजबूत करेगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें