BREAKING NEWS

अक्षय तृतीया पर बने शुभ योग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

अक्षय तृतीया आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: बिना ताला तोड़े चोर ने दिया वारदात को अंजाम, दूकान से गायब हुए आईफोन समेत हजारों रूपए

सुपेला पुलिस ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि चोर दुकान से कोई जुड़ा हुआ है। उसे दुकान से जुड़ी सभी जानकारी है। उसने चोरी करने से पहले दुकान की बिजली सप्लाई को काटा है।आज दुर्ग जिले के भिलाई में एक अजीबो गरीब चोरी हुई है। मामल सुपेला थाना क्षेत्र का है। यहां अकाशगंगा मार्केट में एक कार्ड की दुकान में नगदी व आईफोन की चोरी हुई है। इस घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि, दुकान का ताला भी नहीं टूटा,और चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया। साथ ही चोरों का चेहरा भी सीसीटीवी में रिकार्ड नहीं हुआ। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार आकाश गंगा मार्केट सुपेला में मेहुल कार्ड नाम से दुकान है। जिसके संचालक सचिन सेजपाल है। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला लगा था। जिसके बाद उसने दुकान का ताला खोला, और देखा की पुरा दुकान बिखरा पड़ा हुआ है। जिसके बाद उसने देखा कि 06 हजार रुपए और एक आई फोन गायब है। उन्होंने इस घटना की सूचना सुपेला पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई। साथ ही पुलिस को बताया कि वो हमेशा की तरह शनिवार रात दुकान बंद करके घर गया था।पुलिस को जानने वालों पर शक सुपेला पुलिस ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि चोर दुकान से कोई जुड़ा हुआ है। उसे दुकान से जुड़ी सभी जानकारी है। उसने चोरी करने से पहले दुकान की बिजली सप्लाई को काटा है। जिसके चलते CCTV कैमरे बंद हो गए। इसके बाद वह चाबी से शटर में लगे ताले को खोला और अंदर जाकर नगदी व मोबाइल चोरी कर फिर से ताला लगाकर वहां से चला गया।थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा का कहना है कि दुकान का न तो ताला टूटा, न शटर टूटा, इसके बाद भी चोरी होना चौकाने वाली बात है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर चोरी हुई है तो ये किसी नौकर या पहचान वाले ने किया है। ऐसी आशंका जताई है कि किसी ने नकली चाबी बनाई और उसके जरिए ताला खोलकर चोरी करके चला गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें