: आरोपी लगातार अलग-अलग वाहनों मे घूम-घूम कर देते थे सूने मकानों में नकबजनी की घटना को अंजाम।
जिले में घटित नकबजनी के 06 मामलो का खुलासा।
थाना पुरानी भिलाई, छावनी एवं जामुल क्षेत्र में घटित हुई थी नकबजनी की घटनायें।
आरोपी लगातार अलग-अलग वाहनों मे घूम-घूम कर देते थे सूने मकानों में नकबजनी की घटना को अंजाम।
पुलिस मित्र गु्रप व सीसीटीव्ही फूटेज के माध्यम से सुनिष्चित हुई आरोपियों की पहचान।
आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मशरूका सोने एवं चांदी के जेवरात, 08 नग एलपीजी सिलेण्डर, एलईडी टी.वी., टूल्लू पम्प, कुछ घरेलू उपयोग के बर्तन एवं घटना मंे प्रयुक्त वाहन आटो रिक्षा, मोटर सायकल व स्कूटी बरामद।
तकरीबन 05 लाख रूपये की मषरूका बरामद।
04 आरोपियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही।
एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल की संयुक्त कार्यवाही।
जिले मेें लगातार घटित हो रही नकबजनी की घटनाओं को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ सिन्हा (भा.पु.़से.) द्वारा माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देष प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (षहर) श्री संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) श्री आषीष बंछोर (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं एण्टी क्राईम सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा, थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय एवं थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक याकूब मेमन के नेतृत्व मंे ए.सी.सी.यू एवं थानो की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विषेष सूत्र भी लगाये गये थे। घटना स्थल के आस-पास एवं आने-जाने वाले मार्गो में लगे सीसीटीव्ही का फूटेज संकलित कर सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया जिसमें घटना स्थलो के आस-पास अलग-अलग समय पर अलग-अलग वाहनों में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति परिलक्षित हुई। प्राप्त फूटेज के आधार पर संदेहियों की पता-तलाष की जा रही थी, संदेहियों के फूटेज पुलिस टीम द्वारा सोषल मीडिया के पुलिस ग्रुप एवं पुलिस मित्र गु्रप में भी वायरल किये गये थे, इसी दौरान पुलिस मित्र ग्रुप के विषेष सूत्र के माध्यम से संदेहियो की पहचान वाहन एवं हुलिये के आधार पर मोहम्मद अनीस, एस.षिवा, श्रीनिवास शाह एवं राजू साव निवासी केम्प 02 के रूप में सुनिष्चित हुई। जिसके आधार पर टीम द्वारा संदेहियों की पता-तलाष कर घेराबंदी कर पकड़ा गया, प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करते रहे किंतु सतत् तथ्यात्मक पूछताछ करने पर सभी के द्वारा अलग-अलग समय पर छावनी, जामुल एवं पुरानी भिलाई थाना क्षेत्रो में रात के समय अलग-अलग वाहनों से जाकर सूने मकानों में नकबजनी की घटना को अंजाम देना और सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, घरेलू उपयोग की वस्तुयें, गैस सिलेण्डर आदि को चोरी करना स्वीकार किये। जिसके परिणाम स्वरूप उपरोक्त आरोपियों की निषानदेही पर चोरी गई मषरूका सोने-चांदी के जेवरात, 08 नग एलपीजी गैस सिलेण्डर, एलईडी टी.वी., एम्प्लीफायर, टूल्लू पम्प, घरेलू उपयोग के बर्तन व घटना में प्रयुक्त ऑटो, मोटर सायकल एवं स्कूटी जुमला कीमती तकरीबन 05 लाख रूपये का बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानो पुरानी भिलाई, छावनी व जामुल से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट से सउनि शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र मढ़रिया, चंद्रषेखर बंजीर, आरक्षक नितिन सिंह, राकेष चौधरी, गुणित कुमार, डी.प्रकाष, भावेष पटेल, रमेष पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, विक्रान्त कुमार व थाना पुरानी भिलाई से प्र.आर.राजेष साहू थाना छावनी से उप निरीक्षक नरेष सार्वा, सउनि अजय सिंह, प्र.आर.आनंद तिवारी एवं थाना जामुल से सउनि विष्णु प्रसाद चौबे व नरहर सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।
क्रं. थाना अपराध क्रमांक/धारा आरोपी का नाम मशरूका
1 पुरानी भिलाई 198/2023
धारा 457,380 भादवि 1.एस षिवा
2.श्रीनिवास
3.मोह.अनीस सोने का 05 पत्ती का मंगलसूत्र, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 नग एम्प्लीफायर, 05 नग गैस सिलेण्डर
2 छावनी 156/2023
धारा 457,380 भादवि 1.राजू साव
2.श्रीनिवास
3.मोह.अनीस 02 नग सोने का लॉकेट, 03 नग चांदी का सिक्का, 03 नग चांदी की अंगुठी, 02 नग गैस सिलेण्डर
3 छावनी 210/2023
धारा 457,380 भादवि 1.एस षिवा
2.श्रीनिवास
3.मोह.अनीस 01 नग सोने का लॉकेट, 01 लेडिस अंगुठी, 02 जोड़ चांदी का पायल, चंादी की कटोरी व चम्मच, 01 नग एलईडी स्मार्ट टी.व्ही, 01 नग गैस सिलेण्डर
4 छावनी 257/2023
धारा 457,380 भादवि 1.राजू साव
2.श्रीनिवास
3.मोह.अनीस 02 नग बड़ा कढ़ाई, 01 नग टूल्लू वाटर पम्प
5 जामुल 196/2023
धारा 457,380 भादवि 1.एस षिवा
2.राजू साव
3.मोह.अनीस 01 जोड़ी सोने का झुमका, 01 नग सोने का गुलबंद, 02 नग सोने की अंगुठी, 01 जोड़ी सोने का ईयरींग, 03 जोड़ पैर पट्टी
6 जामुल 222/2023
धारा 457,380 भादवि 1.एस षिवा
2.श्रीनिवास
3.मोह.अनीस चांदी का 01 जोड़ लच्छा 35 तोला, 01 जोड़ चांदी की पायल
जुमला कीमती तकरीबन 05 लाख रूपये
आरोपीगण:-
1. मोहम्म्द अनीस पिता मोहम्मद ईलियास उम्र 38 वर्ष निवासी जे.पी.नगर केम्प 02 भिलाई।
2. एस.षिवा पिता एस.कमल कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी श्याम नगर केम्प 02 भिलाई।
3. श्रीनिवास शाह पिता सुभाष शाह उम्र 35 वर्ष निवासी जे.पी.चौक शारदा पारा केम्प 02 भिलाई।
4. राजू साव पिता दिनेष साव उम्र 32 वर्ष निवासी शारदापारा केम्प 02 भिलाई।
विज्ञापन