BREAKING NEWS

LIC की इन स्कीम्स से मिल सकता है बेहतर रिटर्न

मंगलवार का दिन, नोट करें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग

मेष राशि वाले पैसों के मामले में न लें जोखिम, सिंह राशि वालों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल

अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन - मुख्यमंत्री साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

जिले में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मन : ट्यूशन के दौरान छात्रा के साथ किया छेड़छाड़, FIR दर्ज

कोरबा। जिले में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले एक विवाहित शिक्षक ने ट्यूशन के बहाने अपनी 13 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ और यौन शोषण संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपी शिक्षक शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों का पिता है और वारदात के बाद से फरार है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, जबकि पीड़िता गहरे सदमे में है।कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि ट्यूशन के दौरान एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि यह घटना कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गुरु-शिष्य संबंध पर सवाल खड़े कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां शिक्षकों ने ऐसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें आरोपी के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें