BREAKING NEWS

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: ShreeKanchanpath Aa BREAKING NEWSFEATUREDSPORTS फाइनल में हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, ड्रेसिंग रूम की तस्वीर आई सामने By Mohan Rao Published November 20, 2023 Share भारतीय ड्रेसिंग रूम पहुंची पीएम मोदी अहमदाबाद। ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रेसिंग रूम में भारतीय क्रिकेटरों से मुलाकात भी की। इसकी तस्वीर सामने आई है। पीएम ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पीएम के ड्रेसिंग रूम में आने की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, लेकिन फाइनल में हम हार गए। हम सभी दुखी हैं, लेकिन हमारे देश के लोगों का समर्थन हमें आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। उनका दौरा विशेष और बहुत प्रेरणादायक था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। कंगारुओं ने भारत को छह विकेट से हराया। इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में गए थे और उनके भावुक होने की तस्वीर भी सामने आई थी। रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और विराट कोहली समेत तमाम खिलाड़ी भावुक नजर आए थे। पीएम मोदी ने ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के देखने के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दूसरी पारी के दौरान स्टेडियम में नजर आए। पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह नजर आए। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए पीएम मोदी के अलावा बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं। शाहरूख खान, गौरी खान, आशा भोसले, अनुष्का शर्मा, आथिया शेट्टी समेत अन्य कई दिग्गज स्टेडियम में मौजूद रहे।

हत्या के 3 संदेहियो को पुलिस ने लिया हिरासत में Bhilai Breaking भिलाई। रविवार की रात को मिनीमाता नगर में सरेबाजार धारदार हथियार से युवक की गर्दन रेत कर फरार हुए संदेहियों को खुर्सीपार थाने की पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया। संदेहियों के नाम भूषण साहू, जुगुनू और सुमित बताए जा रहे हैं। इन सभी से सघन पूछताछ जारी है। वही इस मामले में को लेकर भाजपा के लोगों ने थाने में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करती रही l कैसे दिया वारदात को अंजाम Bhilai Breaking बताया जा रहा है कि यह वारदात रविवार की रात तकरीबन 9 बजे की है। जब मिनीमाता नगर खुर्सीपार में विजय पासवान 22 पिता रामदेव पासवान नंदगहया पारा दुर्गा मंदिर के पास का भूषण साहू, जुगुनू और सुमित के साथ किसी पुराने झगड़े को लेकर कहा सुनी हो रही थी। इसी दरम्यान भूषण साहू ने चाकू निकाला और विजय की गर्दन पर एक वार कर दिया। इससे पहले कि विजय कुछ बोल पाता उसकी गर्दन से खून का फव्वारा फूट पड़ा। अपने घाव को दबाए हुए वह घर की ओर भागा। इधर वारदात को अंजाम देकर संदेही भी मौके से फरार हो गए। घायल विजय पासवान को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जिसे डॉक्टर्स ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। उप पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बनाई कई टीमें Bhilai Breaking सरे बाजार हुई इस हत्या की घटना की गंभीरता को देखते हुए रामगोपाल गर्ग, भापुसे, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग ने तत्काल पृथक-पृथक टीमें गठित की। दोनों ही अफरों ने टीम को आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया। इसमें अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग तथा अनंत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आशीष बंछोर नगर पुलिस अधीक्षक छावनी ने विभिन्न टीमें गठित की । इनको तमाम जगहों पर भेजा गया। कुछ ही घंटों में संदेही हिरासत में Bhilai Breaking अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने में माहिर दुर्ग पुलिस ने आदेश मिलने के महज कुछ ही घंटों में संदेहियों भूषण साहू, जुगुनू और सुमित को हिरासत में ले लिया पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहकीकात जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की भाभी के साथ मृतक विजय पासवान का अवैध संबंध था। आरोपी भूषण साहू के भाई और भाभी का तलाक हो गया था, जिसके चलते आरोपी भूषण साहू ने साल 2016 में मृतक विजय पासवान से मारपीट की थी और ख़ुर्शीपार थाने में मामला दर्ज कराया था। इसे लेकर लगातार दोनों के बीच झगड़ा लड़ाई होती रहती थी। रविवार की रात आचनक उसने धारदार हथियार से विजय का गला रेत दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहकीकात जारी है। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें