BREAKING NEWS

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: शूटर विकास तालुकदार गिरफ्तारी पर 30 हजार का इनाम…

ब्रेकिंग :- भाजपा नेता असीम राय की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा…..पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कराई BJP नेता की हत्या….. अविश्वास प्रस्ताव से डरकर दी 7 लाख की सुपारी…. बप्पा गांगुली सहित 11 आरोपी गिरफ्तार…. शूटर विकास तालुकदार गिरफ्तारी पर 30 हजार का इनाम… पखांजूर 12 जनवरी 2024 :- नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की सनसनीखेज हत्याकाण्ड का पर्दाफाश कांकेर पुलिस एवं एसआईटी टीम की बड़ी कार्यवाही अभी तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। अपराध में इस्तेमाल किये गये एक वाहन (पल्सर बाईक) एवं सुपारी की रकम 3,50,000/- रूपये जप्त। 07.01.2024 को जिला कांकेर के पखांजूर में नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिस पर थाना-पखांजूर में अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 302, 34 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी. द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर श्री बालाजी राव एवं पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में एक एसआईटी का गठन किया गया था। गठित एसआईटी द्वारा आरोपियों की पहचान हेतु पूरे पखांजूर शहर का सीसीटीव्ही एवं मोबाईल कॉल डिटेल्स का अवलोकन किया तथा सैकड़ों गवाहों एवं संदेहियों से लगातार पूछताछ की गई। हत्या के पूरे मामले में इस प्रकार के तथ्य सामने आये हैं, जिसमें नगर पंचायत पखांजूर अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल एवं जितेन्द्र बैरागी को असीम राय से व्यक्तिगत एवं राजनैतिक दुश्मनी थी। पार्षद विकास पाल का अवैध लॉज टूट सकता था और जितेन्द्र बैरागी का उसके गांव में व्यक्तिगत दुश्मनी था, तीनों ने मिलकर असीम राय को मौत के घाट उतारने का प्लॉन किया, जिसमें बप्पा गांगुली और विकास पाल ने पैसा एवं प्लानिंग की जिम्मेदारी लिया तथा जितेन्द्र बैरागी को रेकी का काम दिया। जितेन्द्र बैरागी ने अपने साथी तपन मंडल, सुमीत मांझी के साथ मिलकर रेकी किया एवं शार्प शूटर के लिए सुरजीत और रीपन से संपर्क किया दोनों ने इस काम के लिए सहमति दी और अपने साथी जयंत, नीलरतन एवं विकास तालुकदार को काम सौंपा। बप्पा गांगुली और विकास पाल ने सोमेन्द्र मंडल के माध्यम से पैसा करीब 07 लाख रूपये नीलरतन को भेजा जिसने उक्त पैसों से करीब 01 लाख रूपये का कट्टा खरीदा तथा बाकी रकम आरोपियों में बांटा गया, जिसके बाद विकास तालुकदार ने अपने साथी गोपी दास के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। गोपी दास बाईक चला रहा था तथा पीछे बैठे विकास तालुकदार ने असीम राय को 7.65 एमएम पिस्टल से गोली मारकर घटना कारित किया। प्रकरण में अपराध धारा 302, 34, 120(बी) भादवि एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विवेचना कार्यवाही सतत् की जा रही है। विवेचना के दौरान अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है:- बप्पा गांगुली पिता स्व. आशुतोष गांगुली उम्र 57 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 पखांजूर। विकास पाल पिता स्व. विजय पाल उम्र 50 वर्ष निवासी पीव्ही 31 हरिहरपुर, पखांजूर। सोमेन्द्र कुमार मंडल पिता स्व. श्यामल मंडल उम्र 33 वर्ष नयाबाजार पखांजूर। नीलरतन मंडल पिता ठाकुर दास मंडल उम्र 34 वर्ष पी.व्ही. 125 बैकुण्ठपुर। जयंत विश्वास पिता जगदीश विश्वास उम्र 33 वर्ष साकिन पी.व्ही. 17 रविन्द्रनगर। रीपन सदियाल पिता स्व. रमेश सदियाल उम्र 42 वर्ष साकिन पी.व्ही. 36 चांदीपुर। सुरजीत बाला पिता शिवचरण बाला उम्र 46 वर्ष साकिन पी.व्ही. 36 चांदीपुर। सुमीत मांझी पिता स्व. अनिल मांझी उम्र 32 वर्ष साकिन पी.व्ही. 36 चांदीपुर। तपन मंडल पिता निरापद मंडल उम्र 46 वर्ष साकिन पी.व्ही. 36 चांदीपुर। जितेन्द्र बैरागी पिता दीनबंधु बैरागी उम्र 37 वर्ष पी.व्ही. 28 चांदीपुर। गोपी दास पिता स्व. गंगाधर दास उम्र 31 वर्ष निवासी पी.व्ही. 121 पखांजूर l घटना में इस्तेमाल में लाये गये एक पल्सर बाईक एवं सुपारी की रकम 3,50,000/- (तीन लाख पचास हजार रूपये) को आरोपियों से बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण में शामिल आरोपी विकास तालुकदार पिता विश्वनाथ तालुकदार साकिन पी.व्ही. 82 थाना बांदे जो घटना कारित कर फरार है, उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार पता-तलाश की जा रही है। उक्त फरार आरोपी को जो भी व्यक्ति गिरफ्तार करवायेगा या गिरफ्तार करवाने में सहायता करेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया जा सके, उस व्यक्ति का नाम गोपनीय रखते हुये, उसे पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा 30,000/- (तीस हजार रूपये) की ईनाम राशि दिये जाने की उद्घोषणा की गई है। Cglive24 NEWS

विज्ञापन

जरूरी खबरें