BREAKING NEWS

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: लक्जरी कार, बुलेट, वाशिंग मशीन और मोबाइल फाइनेंस कर धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी हेमंत कुमार निवासी केएलसी जोन 02 खुर्सीपार का थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवम्बर 2022 में प्रार्थी का परिचय खुर्सीपार जोन 02 निवासी शिवा उर्फ शिवकुमार के माध्यम से श्रीनिवास एवं योगेश सोनवानी से जान पहचान हुआ। प्रार्थी को अपनी पुत्री का शादी करने हेतु रूपयों की आवश्यकता होने पर शिवा उर्फ शिव कुमार से 20,000 रूपये का मदद कर दो पुत्री का विवाह करना है, बोला दिनांक 22.10.2022 को 11.00 बजे शिवा उर्फ शिवकुमार, श्रीनिवास प्रार्थी को उसके घर केएलसी जोन 02 खुर्सीपार से टांटीबंध रायपुर ले गये। वहां पर योगेश सोनवानी से मिलाये और तीनो बुलेट शो रूम टांटीबंध रायपुर लेकर गये।प्रार्थी का आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैक पासबुक और भारतीय स्टेट बैंक का 03 नग चेकबुक जिसमे प्रार्थी का हस्ताक्षर करवाये सभी दस्तावेज देने के बाद प्रार्थी के नाम से एक बुलेट फायनेंस करवाये। और हेमंत कुमार को बोले इसको बेचते है। उसका जो पैसा बनेगा आपको भी देंगे फायनेस में लिए गये बुलेट को शिवा उर्फ शिव कुमार, श्रीनिवास एवं योगेश सोनवानी तीनो रख लिए, और कुछ दिनों बाद शिवा उर्फ शिवकुमार श्रीनिवास रायपुर गोवा लेकर गये रायपुर में योगेश सोनवानी से मिले और योगेश सोनवानी प्रार्थी हेमंत को बोले की तुम्हारे नाम से महेन्द्र एक्स यूवी 300 खरीदते है, और उसका जो किस्त बनेगा उसे हम लोग भरेंगे डाउन पेमेन्ट हम ही लोग देंगे और उस गाडी को किराये में चलायेगे और उसका जो भी फायदा होगा वह उसको भी देगा। प्रार्थी को लालच देने से वह उसके झांसे में आ गया। क्योकि उसे अपनी पुत्री का विवाह हेतु पैसो की आवश्यता थी। फिर महिन्द्रा शो रूम मोवा रायपुर लेकर गये फिर आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैक पासबुक एवं भारतीय स्टेट बैंक का 03 नग चेकबुक प्रार्थी से हस्ताक्षर करवाये सभी दस्तावेज देने के बाद प्रार्थी के नाम से महिन्द्रा एक्सयूवी 300 को फायनेस मे लिये और तीनो भिलाई-03 आये योगेश सोनवानी प्रार्थी से एग्रीमेन्ट मे हस्ताक्षर करवा कर अपने पास रख लिया और शिवा प्रार्थी को 20,000 रूपये दिया और उसका विश्वास जीत लिया दिनांक 15.01.2023 को शिवा उर्फ शिवकुमार, श्रीनिवास प्रार्थी के घर खुर्सीपार आये और बोले कि उसे एक वाशिंग मशीन दिलवा दो उसका पैसा हम लोग देंगे फिर प्रार्थी को न्यू बसंत टाकिज के पास के०के० इलेक्ट्रिानिक लेकर गये वहा से प्रार्थी के नाम वोलटास कंपनी का वाशिंग मशीन फायनेंस करवाये वांशिक मशीन को शिवा उर्फ शिव कुमार रखा है। कुछ महिने बाद बैंक वाले किस्त नही पटाने से प्रार्थी के घर खुर्सीपार आकर किस्त पटाने के लिए पहुचने लगे जिसे देखकर प्रार्थी घबरा गया। और थाना आकर अपना आपबीती बताने लगा कि शिवा उर्फ शिव कुमार, श्रीनिवास एवं योगेश सोनवानी प्रार्थी से धोखे मे रखकर बुलेट, महिन्द्रा एक्सयूवी वाशिंग मशीन फायनेंस कराकर धोखाडी किया है कि सूचना वरिष्टगणो को दी गई जो वरिष्टगणो द्वारा अपराध दर्ज कर आरोपी पकडने हेतु निर्देशित किया तत्काल थाना प्रभारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव के हमराह सउनि यशवंत श्रीवास्तव, सउनि नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक हर्ष देवांगन, इंशांत प्रधान, पंकज सिंह, चुमुक सिन्हा, सुभाष यादव, सुभाष चंद के तीन टीम गठित कर अलग अलग स्थानों में आरोपी पता तलाश हेतु टीम रवाना हुआ। जोन 02 खुर्सीपार निवासी शिवा उर्फ शिवकुमार को उसके निवास पर घेराबंदी कर पकडकर थाना लाये जिसे पूछताछ करने पर अपने साथी श्रीनिवास निवासी भिलाई-03 एवं योगेश सोनवानी निवासी कुल्बा अभनपुर के साथ मिलकर धोखाधडी करना स्वीकार किये है। पुलिस भिलाई-03 से श्रीनिवास एवं कुल्बा अभनपुर से योगेश सोनवानी को घेराबंदी कर पकड़ कर थाना लाये जिसे पूछताछ करने पर बताये कि प्रार्थी हेमंत कुमार को उसकी लड़की के शादी के लिए पैसो की आवश्यता होने पर उसके नाम से बुलेट, कार, वाशिंग मशीन एवं 02 नग मोबाईल को फायनेस कर दुसरे को बेच दिये आरोपीगणो द्वारा एक ही सैलरी स्लिप से कई वाहन एंव इलेक्ट्रिानिक सामान फायनेस करवाये है जिसकी जाँच की जा रही है। इसके अलावा 1.एक केटा हुन्डई कंपनी का डेंटिंग हुआ 2. एक लाल रंग का आई-20 हुन्डई कंपनी का 3. एक सफेद रंग का स्कोडा कार 4. एक बीएमडब्लू 5. एक स्कोडा कंपनी का सिल्वर कर का कार 6. एक सफेद रंग का केटा 7. एक केटा काले रंग का 8. एक केटा महरून रंग का 9. एक होण्डा सिटी कार आदि को मोडीफाई कर अन्य प्रांत केरल, कर्नाटक, गोवा, अरूणाचल प्रदेश, आन्ध्रा प्रदेश, उडीसा, मध्य प्रदेश में ले जाकर बेच देते थे ताकि गाडी अन्य प्रांत में बेचने से फायनेस कराने में किसी प्रकार का कोई परेशानी न हो। आरोपी 1, शिवा उर्फ शिव कुमार पिता तंगशांत वरि उम्र 42 वर्ष निवासी- एवन्यू डी जोन 02 खुर्सीपार। 2.पी0 श्रीनिवास पिता स्व0 पी0 अप्पा स्वामी उम्र 44 वर्ष निवासी गुरूघासीदास विश्वबैक कालोनी भिलाई-03 3.योगेश सोनवानी पिता कोमेश्वर सोनवानी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम उल्बा थाना अभनपुर रायपुर। जुमला कीमती 03 करोड रूपये जप्त किया गया। और भी वाहन फायनेंस कराने की अंदेशा है। पूछताछ जारी है। आरोपियोगणो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। थाना खुर्सीपार 63/2023, धारा 420, 120बी भादवि उडीसा- 01 वाहन अरूणाचल प्रदेश-01 वाहन केरल-02 वाहन गोवा-02 वाहन रायगढ-01 वाहन रायपुर-01 वाहन दुर्ग-02 वाहन एवं अन्य

विज्ञापन

जरूरी खबरें