BREAKING NEWS

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

शिवनाथ एक्सप्रेस में हाई-प्रोफाइल चोरी: : महिला यात्री के 70 लाख रुपये के जेवर और नकदी गायब,

CG ब्रेकिंग : चलती शिवनाथ एक्सप्रेस में हाई-प्रोफाइल चोरी: गोंदिया से दुर्ग के बीच सफर कर रही महिला यात्री के 70 लाख रुपये के जेवर और नकदी गायब, आरपीएफ जांच में जुटी...

रायपुर। गोंदिया से दुर्ग के बीच सफर कर रही शिवनाथ एक्सप्रेस (18240) में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। ट्रेन के एसए1 कोच में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का कीमती सामान और नकदी चोरी हो गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

डोंगरगढ़ के पास चोरी, पर्स हुआ गायब

घटना उस वक्त घटी जब पीड़िता हिना दिनेशभाई पटेल अपने पति के साथ एसए1 कोच की सीट नंबर 19-21 पर यात्रा कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन डोंगरगढ़ के पास पहुंची, उन्होंने अपना पर्स चेक किया तो वह गायब मिला। बताया जा रहा है कि उस पर्स में दो डायमंड ज्वेलरी सेट, चार सोने की अंगूठियां और करीब 45,000 रुपये नकद रखे हुए थे।

दुर्ग स्टेशन पर जांच शुरू, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत हरकत में आए और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से पूछताछ भी की जा रही है।

गोंदिया से भेजी गई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदिया से एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को जांच के लिए भेजा गया है। टीम चोरी के हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द अपराधी तक पहुंचा जा सके। आरपीएफ द्वारा स्टेशन और ट्रेन में मौजूद यात्रियों से भी पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें