BREAKING NEWS

और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट में भी होंगे शामिल

‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….

हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

उपमुख्यमंत्री शर्मा और वन मंत्री कश्यप ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

दुर्ग जिले में एक युवक 29 नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है। : नकली नोट लेकर एक बेकरी में आइसक्रीम खाने गया था,

भिलाई। दुर्ग जिले में एक युवक 29 नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है। आरोपी नकली नोट लेकर एक बेकरी में आइसक्रीम खाने गया था, लेकिन दुकानदार को शक होने पर अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उसने पुलिस को बुला लिया। मामला पुरानी भिलाई तीन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुरानी भिलाई पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चरोदा ज्योति विद्यालय के पास स्थित जलाराम बेकरी में आरोपी नरेद्र सिंह बेकरी में आइसक्रीम खरीदने के बहाने पहुंचा और दुकानदार को 500 रुपए का नकली नोट दिया। नोट की गुणवत्ता पर शक होने पर दुकानदार ने उसे बातों में उलझाए रखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से 500 रुपए के 18 नकली नोट और 200 रुपए के 11 नकली नोट बरामद किए गए।

कुल मिलाकर युवक के पास से नकली नोटों की संख्या 29 रही। आरोपी महासमुंद निवासी है और पहले भी इसी इलाके में नकली नोट चलाने की कोशिश कर चुका है। लेकिन इस बार दुकानदार की सतर्कता और सूझबूझ के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर के अनुसार आरोपी काफी शातिर किस्म का व्यक्ति है, जो छोटे दुकानदारों को निशाना बनाकर नकली नोट चलाने की फिराक में था। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से भी जुड़ा हो सकता है

विज्ञापन

जरूरी खबरें