BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: बेमेतराः दो समुदायों में विवाद के बाद गांव में पुलिस-फोर्स तैनात, 144 धारा के साथ इंटरनेट सेवा भी बंद, 11 गिरफ्तारियां भी

बेमेतरा एसपी आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि संघर्ष में युवक की मौत के बाद शव को ले जाने के लिए जब पुलिस टीम पहुंची, बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के संघर्ष के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। पूरे इलाके में पुलिस-फोर्स तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव के आसपास 144 धारा लागू कर दी गई है। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर धारा 147, 148, 307, 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार कुछ स्कूली बच्चे लौट रहे थे, एक स्कूली बच्चे ने दूसरे बच्चे को अपने साइकिल से कट मार दिया, जिसके चलते बच्चों में विवाद हो गया। विवाद के बाद बड़े लोग उलझ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद यह विवाद दो समुदायों में बदल गया है। इस मामले में बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि प्रशासन मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। गांव में धारा 144 लागू किया गया है। आरोपितों की पहचान की जा रही है, जिन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि पुलिस आज भी लोगों को समझाइश दे रही है। स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है। गौरतलब है कि बिरनपुर गांव में दो समुदायों में विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट- पत्थरों से हमला किया। लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घरों में घुसे और मारपीट की। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल साजा में भर्ती कराया गया है। इस विवाद के दौरान इस दौरान घरों में खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। बेमेतरा एसपी आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि संघर्ष में युवक की मौत के बाद शव को ले जाने के लिए जब पुलिस टीम पहुंची, तो उन पर भी हमला हुआ है। पुलिस के रोकने के बावजूद बलवाई अलग-अलग रास्तों से जाकर दूसरे पक्ष के घरों में हमला करने की कोशिश कर रहे थे। एसडीएम के आदेश पर बल प्रयोग कर बलवाइयों को तितर-बितर किया गया था। इनकी हुई गिरफ्तारी निजामुद्दीन, रशीद खान, मुख्तार, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खानअयुब खान, सफीक खान, बशीर खान, जलील, जनाब खान

विज्ञापन

जरूरी खबरें