BREAKING NEWS

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: युवक पर पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार: मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, घर बुलडोजर चलाने की तैयारी, पुलिस बल पहुंचा

Admin Wed, Jul 5, 2023

युवक पर पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार: मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, घर बुलडोजर चलाने की तैयारी, पुलिस बल पहुंचा इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सीएम ने एनएसए की कार्रवाई करने की भी बात कही है… भोपाल (ए)। मध्य प्रदेश के सीधी में मंदबुद्धि दलित पर पेशाब करते हुए बीजेपी नेता का वीडियो वायरल मामले में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है. बड़ी मात्रा में पुलिस बल आरोपी के घर पहुंच गया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप पर एनएसए लगाने की भी बात कही है। दरअसल, सीधी जिले के बीजेपी नेता व विधायक प्रतिनिधि का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नशे में चूर आरोपी बीजेपी नेता मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक पर पेशाब कर रहा है. इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है तो वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी युवक पर एनएसए की कार्रवाई की बात कही है. जबकि बीजेपी विधायक ने युवक को अपना प्रतिनिधि होने से इंकार किया है। नशे में चूर यह युवक बीजेपी विधायक का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला बताया जा रहा है. हालांकि विधायक केदारनाथ शुक्ला ने आरोपी के विधायक प्रतिनिधि होने से किया इनकार कर दिया है. वहीं इस मामले मे आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि बुलडोजर की कार्रवाई अभी शुरू नहीं हुई है. बड़ी मात्रा में पुलिस बल आरोपी के घर पहुंचा है। घिनोनी हरकत पर गरमाई सियासत उधर, आदिवासी युवक के साथ हो रही इस घिनोनी हरकत के बाद प्रदेश की सियासत भी जमकर गरमा गई है. आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया. बताया जा रहा है यह वीडियो मध्य प्रदेश के सीधी जिले का है, जहां के विधायक केदारनाथ शुक्ला है, जिनका विधायक प्रतिनिधि बताया जा रहा है. इस वीडियो के बाद से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव सहित तमाम काग्रेंस ने ट्वीट कर घोर निंदा की है. वहीं बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। सीएम शिवराज ने दिखाई सख्ती इधर इस मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और निर्देश दिए है कि अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाए, कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. सीएम ने एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें