BREAKING NEWS

तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय

कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात 40 वर्षीय : जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई।

भिलाई।

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अवतार मरकाम बताया जा रहा है और शहर का निगरानी शुदा बदमाश था। दोस्तों ने फोन किया तो व चिखली स्थित इंदर ढाबा पहुंचा जहां पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सिर, कान व गले में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेवरा पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है हालांकि अधिकतर फरार हैं। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात 10.15 बजे के आसपास की है। दुर्ग सिकोला भाठा निवासी अवतार मरकाम (40) को उसके दोस्त आकाश सोना ने फोन कर इंदर ढाबा चिखली बुलाया। इसके बाद अवतार मरकाम इंदर ढाबा पहुंचा और दोस्तों के साथ पार्टी करने लगा। इस दौरान पीछे से चार से पांच लोग आए जो अपने चेहरों को ढके हुए थे। आने के बाद इन लोगों ने अवतार मरकाम पर चाकू से वार कर दिया। चाकू इसके गले, सिर व कान के पास लगी और वह लहूलुहान होकर वहां गिर गया। हमला करने के बाद सभी वहां से भाग गए।

इसके बाद मौके पर मौजूद अवतार मरकाम के दोस्तों ने उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद मृतक अवतार मरकाम की मां का कहना है कि होली के समय मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हुआ था और उस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस संबंध में एक आवेदन मोहन नगर थाने में दिए जाने की बात भी मृतक के परिजनों ने बताई है। परिजनों को शक है शुक्रवार रात को हमला करने वाले भी उनके मोहल्ले के आसपास के युवक ही हो सकते हैं। बहरहाल जेवरा पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें