CG – खाना बनाने में हुई देरी… : तो कलयुगी बेटे ने मां के साथ की ये घिनौनी हरकत, खौफनाक मंजर देख पुलिस के उड़े होश…..
Sat, Nov 29, 2025
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ से हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि समय पर खाना नहीं मिलने की वजह से आरोपी ने लकड़ी से पीट-पीटकर अपनी माँ को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना बरमकेला थाना क्षेत्र का है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
समय पर खाना नहीं मिलने पर की हत्या
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रत्ना बिरहा के रूप में हुई है, जो कि अपने पति और आरोपी बेटे लक्ष्मण बरिहा के साथ मेकरा गांव के छुईहा खार में रहती थी। रत्ना बिरहा जब अपने पति के साथ खेत में काम कर रही थी और यही वो खाना भी बना रही थी। तभी उसका बेटा लक्ष्मण वहां आया और खाना मांगा, तो उसकी मां ने कहा कि खाना बन रहा है समय लगेगा। फिर क्या था इतना सुनते ही लक्ष्मण गुस्से से आग बबुला हो गया और उसने लकड़ी से उसपर हमला कर दिया।
इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई किडनैपिंग की गुत्थी : पैसों के लालच में ऑटो चालक ने ही रची थी साजिश
Sat, Nov 29, 2025
दुर्ग।
जिले में शुक्रवार को सामने आए शिक्षिका के अपहरण के प्रकरण का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अपहृत शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि अपहरण की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
पति को आया फिरौती का कॉल, मांगे गए 5 लाख रुपये
बता दें कि शिक्षिका राधा साहू के पति मुकेश साहू को उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर से एक अज्ञात कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अपहरणकर्ता बताते हुए कहा कि राधा साहू उसके कब्जे में हैं और उनकी सुरक्षित रिहाई के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की।
कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं मिलने पर वह महिला को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा। यह सुनकर मुकेश साहू घबरा गए और तुरंत छावनी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस ?
शिकायत मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छावनी थाना पुलिस व एसीसीयू टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कॉल डिटेल ट्रेस कर जांच आगे बढ़ाई। मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड्स ने पुलिस को पेशे से ऑटो चालक इंतखाब आलम तक पहुंचाया।
पुलिस ने इंतखाब आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरा सच सामने आ गया। आरोपी ने बताया कि पिछले तीन साल से वह राधा साहू को भिलाई सेक्टर-8 स्थित निजी स्कूल तक लाने-ले जाने का काम करता था। इस दौरान राधा साहू के सरल और सहायक स्वभाव का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उनसे अपनी गरीबी, कर्ज, और माली परेशानी की कहानियां सुनाईं। शिक्षिका उसकी बातों पर विश्वास कर समय-समय पर आर्थिक मदद देती रहती थीं, लेकिन धीरे-धीरे इंतखाब का लालच बढ़ता गया।
कर्ज चुकाने और नई ऑटो खरीदने के बहाने मांगे 5 लाख
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शिक्षिका से कर्ज पटाने और नई ऑटो खरीदने के नाम पर पाँच लाख रुपये की मांग की थी। जब राधा साहू ने इनकार किया, तो इंतखाब ने पैसे निकालने के लिए एक फर्जी अपहरण की साजिश रच डाली।
आरोपी ने किया अपहरण, फिर की फिरौती वसूलने की कोशिश
योजना के अनुसार इंतखाब ने शिक्षिका को अपने जाल में फंसाया और उनके मोबाइल फोन से पति को कॉल कर फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस की तेज और तकनीकी जांच ने उसकी चाल जल्दी पकड़ ली और कुछ ही घंटों में शिक्षिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी इंतखाब आलम से मोबाइल फोन, ऑटो जब्त और शिक्षिका की सिम जब्त किया है। आरोपी पर अपहरण, फिरौती और धमकी देने के गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।