: भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की साबुन फैक्ट्री को करीब 30 साल बाद कब्जामुक्त किया गया है। बीएसपी की संपत्ति से कब्जेदार को खदेड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कैंप 1 शास्त्री नगर में बीएसपी (BSP) की साबुन फैक्ट्री थी।
Sun, Dec 24, 2023
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की साबुन फैक्ट्री को करीब 30 साल बाद कब्जामुक्त किया गया है। बीएसपी की संपत्ति से कब्जेदार को खदेड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कैंप 1 शास्त्री नगर में बीएसपी (BSP) की साबुन फैक्ट्री थी।
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की साबुन फैक्ट्री को करीब 30 साल बाद कब्जामुक्त किया गया है। बीएसपी की संपत्ति से कब्जेदार को खदेड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कैंप 1 शास्त्री नगर में बीएसपी (BSP) की साबुन फैक्ट्री थी।
https://youtu.be/RTi1uqJENi4?si=DvpVJg07WjyT0qTp
कब्जेदार के खिलाफ बेदखली का आदेश जारी हो गया था। बावजूद, भवन खाली नहीं हो रहा था। अब बीएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए परिसर को खाली करा लिया है। बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट का कहना है कि कब्जेदार से पेनाल्टी वसूली जाएगी। करीब एक करोड़ रुपए की पेनाल्टी की वसूली की जाएगी।
Cglive24 news
: बड़ा हादसा : लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, 9 लोग गंभीर रूप से घायल…
Sat, Dec 23, 2023
नई दिल्ली 22 दिसंबर 2023|नोएडा के सेक्टर 125 में एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक बिल्डिंग के लिफ्ट गिरने से 9 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद हड़कंप मच गया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि लिफ्ट में सात लोग सवार थे. यह घटना सेक्टर 125 की रिवर साइड टॉवर में घटी है. बिल्डिंग के 8वें फ्लोर से लिफ्ट गिर गई. घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 126 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर रस्क्यू शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट में जो लोग घायल हुए हैं, वे सभी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी हैं.
पहले भी हो चुका है ऐसा ही हादसा
बताते चलें कि नोएडा में लिफ्ट गिरने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी लिफ्ट के गिरने के अलग-अलग हादसे में अब तक लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है. नोएडा के फेस-टू थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल की सर्विस लिफ्ट में कर्मचारी सामान ला ले जा रहे थे. इस काम में चार कर्मचारी लगे हुए थे. तभी अचानक से लिफ्ट का तार टूट गया और चारों कर्मचारी 8 फीट नीचे जा गिरे. घटना के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया.हादसे में घायल सभी 9 लोगों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे में घायल लोग किसी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी बताए जा रहे हैं. सभी घायलों की उम्र 22 से 29 साल के बीट है जिनकी पहचान यशु शर्मा, रजत शर्मा, सागर, अभिषेक गुप्ता, शुभम भारद्वाज, अभिजीत, अभिषेक पंडित, सौरभ और पीयूष के रूप में हुई है.सभी घायल खतरे से बाहर- पुलिस
नोएडा पुलिस ने इस घटना को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि नोएडा के थाना सेक्टर-126 के अंतर्गत रिवर साइट टॉवर की लिफ्ट गिरने से नौ लोग घायल हो गए. उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आगे कहा कि अधिकारियों की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. सभी घायल लोग खतरे से बाहर हैं.
Cglive24 news