: गांजा के अवैध कारोबारी के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही।
Thu, Sep 7, 2023
गांजा के अवैध कारोबारी के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही।
आरोपी द्वारा बिक्री करने के उद्देष्य से गांजा लाकर बेचने की मिली थी पुलिस को सूचना।
थाना कुम्हारी क्षेत्र के कुम्हारी टोल प्लाजा से आरोपी के कब्जे से तकरीबन 18 किलोग्राम गांजा कीमती तकरीबन 02 लाख रू. का बरामद।
01 आरोपी गिरफ्तार।
एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना कुम्हारी की संयुक्त कार्यवाही।जिले में मादक पदार्थों के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय शलभ सिन्हा (भा.पु.़से.) के द्वारा नषे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देष प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक, (छावनी) आषीष बंछोर व उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी कुम्हारी निरीक्षक केषव कोसले के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना कुम्हारी की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा नषे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विषेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नषे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान एसीसीयू की टीम को विषेष सूत्रों से पता चला की संग्राम चौक कैम्प 01 निवासी बलीराम ठाकुर अपनी टाटा नैनो कार में महासमुंद की ओर से गांजा भरकर लाता है। जिसे भिलाई में चिल्हर विक्रेताओं को बेचता है कि सूचना पर टीम द्वारा बलीराम ठाकुर की गतिविधियों पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जा रही थी तभी उसके सबंध में पता चला कि वह अपनी नैनो कार से रायपुर की ओर गया है जिससे थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत टोल प्लाजा में चेकिंग हेतु तैनात बल को सचेत किया गया व दौरान चेकिंग के उक्त टाटा नैनो क्रमांक सीजी 04 एचव्ही 9212 जो कि रायपुर की तरफ से दुर्ग की ओर आ रही थी उसे रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान पिछली सीट के पीछे एक गुप्त खांचे से 18 पैकेटों में भरा तकरीबन 18 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती तकरीबन 02 लाख रूपये का भरा मिला। जिसे बरामद कर आरोपी के विरूद्ध मौके पर विधिवत् नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गयी, थाना कुम्हारी से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 194/2023 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर.सत्येन्द्र मढ़रिया, चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, रिन्कू सोनी, अमित दुबे, डी प्रकाष, गुनित कुमार, नितिन सिंह थाना कुम्हारी से प्र.आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक बंटी सिंह, विजय धुरंधर, ओम प्रकाष एवं चालक आरक्षक यषवंत साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही
आरोपियों का नाम एवं पता
01.बलीराम ठाकुर पिता स्व.रामसूरत ठाकुर उम्र 68 साल निवासी स्टील नगर मनीष फर्नीचर के सामने कैम्प 01 भिलाई ।
Cglive24 News
: कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है कोहका
Thu, Sep 7, 2023
Cglive24 24आज कोसानगर में समिति अध्यक्ष जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में जन्माष्टमी महोत्सव की धूमभिलाई : राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति कोसा नगर भिलाई द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शानदार 18 वर्ष के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दिनांक 7 सितंबर 2023 को दोपहर 12:00 बजे पूजा थाली एवं रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन,शाम ७ बजे से शंकर भोला भंडारी फ़ेम सुनील सीहोरे द्वारा भजन संध्या एवं बाल लीलाओं की झांकी कार्यक्रम रात्रि 2 बजे तक राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण संस्कृतिक भवन मंच में किया जाएगा रात्रि 12:00 बजे सुमधुर गीतों के साथ प्रकट उत्सव शिवाकाशी की भव्य आतिशबाजी एवं छप्पन भोग मोहन भोग महाप्रसाद वितरण के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा !समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों के ब्यूरो प्रमुखों को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानितकिया जाएगा!जय प्रकाश यादव ने कहा तीनों लोकों के कष्ट हरने वाले श्रीकृष्ण के अनिष्ट हरण का काम गाय करती है। ... नंद बाबा के घर सैंकड़ों ग्वालबाल सेवक थे पर श्रीकृष्ण गायों को दुहने का काम भी स्वयं करना चाहते थे। कन्हैया ने आज माता से गाय चराने के लिए जाने की जिद की और कहने लगे कि भूख लगने पर वे वन में तरह-तरह के फलों के वृक्षों से फल तोड़कर खा लेंगे।आगे जय प्रकाश यादव ने कहा गाय के दूध में 16 प्रकार के मिनरल्स होते हैं. आयुर्वेद के अनुसार भी मां के दूध के बाद बच्चे के लिए गाय का दूध ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. इस तरह गाय की मदद से ही बच्चे का पोषण होता है इसलिए गाय को मां का दर्जा दिया गया है. हिंदू धर्म-शास्त्रों के अनुसार गौ माता की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है! रामायण, महाभारत, भगवद् गीता में भी गाय का किसी न किसी रूप में उल्लेख मिलता है। गाय, भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है। गौ पृथ्वी का प्रतीक है। गौमाता में सभी देवी-देवता विद्यमान रहते हैं।यह धरती माता का प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि यह अच्छाई का स्रोत है और इसका दूध सभी प्राणियों का पोषण करता है। कृष्ण, एक केंद्रीय हिंदू देवता, को अक्सर कहानियों में एक चरवाहे के रूप में उनके जीवन का वर्णन करते हुए चित्रित किया जाता है और उन्हें गायों की रक्षा करने वाले बच्चे के रूप में संदर्भित किया जाता है।
भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्री कृष्ण भगवान के निमित्त दो दिवसीय आयोजन रखा गया है ।