सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट आई सामने : सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट आई सामने
Fri, Sep 5, 2025
रायपुर
। व्यापमं ने जल संसाधन विभाग की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित हुई थी। सिविल ब्रांच में टॉपर ने 100 में से 80.250 अंक हासिल किए, जबकि इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल के टॉपर को 83 अंक मिले हैं।
परीक्षा में पूछे गए 3 प्रश्न विलोपित किए गए और एक प्रश्न के एक से अधिक उत्तरों को मान्य किया गया। इससे पहले एडीईओ परीक्षा में भी 12 प्रश्न हटाए गए थे, जिस पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई थी।
इस भर्ती के तहत छत्तीसगढ़ में 105 सिविल और 16 विद्युत/यांत्रिकी सब इंजीनियरों की नियुक्ति होनी है। सिविल परीक्षा में 11121 और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल परीक्षा में 4694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दोनों शाखाओं की प्राप्तांकों सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।
शिक्षक दिवस पर राजभवन में सम्मान समारोह : 64 शिक्षकों को राज्यपाल : शिक्षक दिवस पर राजभवन में सम्मान समारोह : 64 शिक्षकों को राज्यपाल और 4 को मिलेगा स्मृति पुरस्कार, जानिए किन टीचरों का हु
Fri, Sep 5, 2025
रायपुर.
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 64 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर आज सम्मानित किया जाएगा. राजभवन में आयोजित होने वाले समारोह में राज्यपाल इन शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. सम्मानित होने वाले शिक्षकों का चयन गत वर्ष ही कर लिया गया था. इसके अलावा 4 शिक्षकों को स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा.
इन शिक्षकों को 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति सम्मान
अजय कुमार चतुर्वेदी शास. उमावि सरहरी सूरजपुर को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, रमेश कुमार चंद्रवंशी शास. उमावि छिरहा कवर्धा को गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार, सुनीता यादव शा. प्रा. शाला खिचरी सारंगढ़ बिलाईगढ़ को डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार एवं भोजराम पटेल शा. उमावि तारापुर रायगढ़ को डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
इन्हें मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
रायपुर जिले से प्रधानपाठक गोपाल राम यादव एवं सहायक शिक्षक एलबी कामिनी साहू, धमतरी से प्रधानपाठक किरण साहू एवं सहायक शिक्षक एलबी प्रीति शांडिल्य का नाम शामिल है. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला से प्रधानपाठक प्रियंका गोस्वामी एवं व्याख्याता एलबी समय लाल काठे, राजनांदगांव से प्राचार्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव एवं प्रधान पाठक मुन्हेलाल लिल्हारे, दंतेवाड़ा से प्रधान अध्यापक सुमन जॉर्ज एवं सहायक शिक्षक एल.बी. सुनीता अजीत, कबीरधाम से व्याख्याता रमेश कुमार चंद्रवंशी एवं व्याख्याता कामिनी जोशी को राज्यपाल पुरस्कार मिलेगा.
सरगुजा से शिक्षक बंदना महथा एवं व्याख्याता अनिता मंदिलवार का नाम शामिल है. नारायणपुर जिला से शिक्षक एल.बी. उमेश कुमार सलाम एवं प्रधान अध्यापक सविता यादव, जशपुर से प्रधान पाठक सरिता नायक एवं प्रधान पाठक प्रवीण कुमार पाठक, कोरिया से व्याख्याता/(प्रभारी प्रचार्य) अमित लाल गुप्ता एवं जेल शिक्षक विवेक सिद्धकी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला से व्याख्याता एल.बी. राजेश कुमार द्विवेदी एवं प्रधान पाठक मीना जायसवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रधान अध्यापक किशोर कुमार शर्मा एवं सहायक शिक्षक एल.बी. राजेश कुमार प्रजापति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रधान पाठक संध्या साहू एवं व्याख्याता एल.बी. संजय देवांगन का नाम शामिल है.
बलरामपुर-रामानुजगंज जिला से शिक्षक एल.बी. चन्द्रमुखी मेहता, दुर्ग से शिक्षक एल.बी. नरोत्तम कुमार साहू एवं शिक्षक एल.बी. खेमलता गोस्वामी, कोरबा से शिक्षक एल.बी. मधुलिका एवं प्रधान पाठक प्रिया दुबे, सूरजपुर से प्रधान पाठक रंजय कुमार सिंह एवं व्याख्याता एल.बी प्रदीप कुमार जायसवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा से शिक्षक एल.बी. मोहन लाल वर्मा एवं व्याख्याता एल.बी. जगदीश साहू, मुंगेली से व्याख्याता एल.बी. दुर्गा तिवारी एवं सहायक शिक्षक एल.बी. सुधारानी शर्मा, कोण्डागांव से प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार डड़सेना एवं शिक्षक एल.बी. शिवचरण साहू, रायगढ़ से सहायक शिक्षक एल.बी. टिकेश्वर प्रसाद पटेल एवं प्रधान पाठक नंद किशोर सतपथी का नाम शामिल है.
सुकमा जिला से सहायक शिक्षक अंजु बारसे एवं शिक्षक एल.बी. ट गंगाधर राना, गरियाबंद से सहायक शिक्षक एल.बी. ट खोमन लाल सिन्हा एवं शिक्षक एल.बी. दिप्ती मिश्रा, सक्ती से शिक्षक एल.बी. संजीव कुमार चंद्रवंशी एवं सहायक शिक्षक एल.बी. नीरा साहू, बालोद से व्याख्याता एल.बी. नरोत्तम कुमार यदु एवं सहायक शिक्षक एल.बी. ट एनुका सार्वा का नाम शामिल है. जांजगीर-चांपा जिला से व्याख्याता अमृत लाल साहू एवं व्याख्याता एल.बी. प्रतीक्षा सिंह, बेमेतरा से शिक्षक एल.बी. सुनीता राजपूत एवं शिक्षक एल.बी. केवरा सेन, महासमुंद से व्याख्याता एल.बी. जगदीश सिन्हा एवं व्याख्याता एल.बी डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
बिलासपुर से व्याख्याता एल.बी. शांति सोनी एवं प्रधान पाठक शिव कुमार छत्रवाणी का नाम शामिल है. बस्तर से व्याख्याता सईदा खान एवं व्याख्याता/प्रधान अध्यापक देवश्री गोयल, उत्तर बस्तर कांकेर से व्याख्याता कुसुम जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्राचार्य आरती तिवारी एवं प्रधान पाठक एल.बी. कु. साबरा निशा, बीजापुर से प्रधान पाठक जगदीश तोरेंम एवं व्याख्याता एल.बी. अरूण कुमार सिंह का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए किया गया है.