CG : प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से एक : CG : प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो घायल
Sat, Sep 27, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में आज 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में कल शुक्रवार को शाम से रातभर बारिश हुई और सुबह से रुक-रुक कर बौछारें पड़ीं। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें बीजापुर में सबसे ज्यादा 56 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
यलो अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, सरगुजा, जीपीएम, कोरबा, धमतरी, कोंडागांव, गरियाबंद, बीजापुर और बस्तर शामिल हैं, जहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।
आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत
इसी बीच, बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में एक परिवार के तीन लोग बिजली गिरने से प्रभावित हुए। एक की मौत हो गई जबकि दो झुलस गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आज हाई कोर्ट के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शामिल होंगे सीएम साय , यह : आज हाई कोर्ट के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शामिल होंगे सीएम साय , यहां देखें पूरा शेड्यूल
Sat, Sep 27, 2025
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 9:10 बजे रायपुर हेलीपैड से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वे 11 बजे छग उच्च न्यायालय बिलासपुर में सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शामिल होंगे।
इसके बाद बिलासपुर जिले के सेंदरी के लिए रवाना होंगे। यहां से वे दोपहर 2:35 बजे लोकार्पण और मेधावी छात्र अलंकरण व प्रांतीय संस्कृति महोत्सव उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम करीब 4:20 को राजधानी रायपुर पहुँचेंगे। इसके बाद फिर वे राज 9 बजे रायपुर के निजी होटल में विश्व पर्यटन दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।