साइबर ब्लैकमेल का खौफनाक रूप : नाबालिग का वीडियो बनाकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Tue, Dec 9, 2025
बिलासपुर|
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ब्लैकमेल का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिसमें 19 वर्षीय युवक ने तकनीक और दोस्ती—दोनों का गलत इस्तेमाल करते हुए 16 साल की नाबालिग छात्रा का शोषण किया। आरोपी ने पहले जबरन उसकी निजी वीडियो रिकॉर्ड की, फिर उसे हथियार बनाकर दुष्कर्म किया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने निजी वीडियो को वायरल कर पीड़िता को मानसिक प्रताड़ना भी दी, जो आज के समय में सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खतरनाक स्तर को दर्शाती है। पुलिस के अनुसार, घटना सिर्फ शारीरिक शोषण तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह साइबर अपराध का भी गंभीर केस है।
वीडियो वायरल होने पर टूटी चुप्पी, परिवार पहुंचा थाने
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगे, पीड़िता के परिवार को पूरे प्रकरण की जानकारी हुई। परिजन तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी (19) को जरहाभाठा मिनी बस्ती से गिरफ्तार कर लिया।
अक्तूबर से चल रहा था शोषण का सिलसिला
जांच में पता चला कि आरोपी अक्टूबर में जब पीड़िता घर पर अकेली थी, तब उसके घर पहुंचा और जबरन KISS कर वीडियो बना लिया। इसी वीडियो के नाम पर वह लड़की पर दबाव बनाता रहा। 17 अक्टूबर को उसने उसे नया बस स्टैंड, सिरगिट्टी ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी भी रिकॉर्डिंग कर ली।
CG : भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर
Mon, Dec 8, 2025
सक्ती।
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, आए दिन कई लोगों की दुर्घटना में मौते हो रही है, इसी बीच डभरा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। डभरा–साराडीह मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।
हादसे में घायल युवक विक्रम चौहान उम्र 19 वर्ष, टीकम चौहान, उम्र 20 वर्ष, मृत युवक,आनंद सिदार, उम्र 20 वर्ष तीनों युवक नवापारा (डभरा) के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डभरा–साराडीह रोड पर हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।