BREAKING NEWS

38 साल के हुए विराट कोहली, रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह का आज जन्मदिन, दुनिया भर से मिल रहीं बधा

दो दिन बंद रहेगा रायपुर का जंगल सफारी,जानिए वजह.....

को उप मुख्यमंत्री शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का ल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, : पत्नी ने सोते पति को कुल्हाड़ी से काट डाला: देर रात उठकर सिर-चेहरे, गले और सीने में कई वार किए

Vinod Prasad Mon, Jan 26, 2026

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

वारदात पथरिया थाना क्षेत्र के गंगद्वारी गांव की है। आरोप है कि महिला ने देर रात सोते समय पति के सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पत्नी ने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आजूराम राजपूत (51) के रूप में हुई है। उसकी पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसने रूजेश्वरी राजपूत (26) से दूसरी शादी की थी।

दंपती का चार साल का एक बेटा भी है। शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।

24 जनवरी की तड़के आरोपी पत्नी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 3 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके पति की हत्या कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। खून लगी मिट्टी और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए। जांच के दौरान जब पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की, तो सामने आया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। इससे पुलिस का शक पत्नी पर गया।

संदेह के आधार पर रूजेश्वरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पति उसे प्रताड़ित करता था और उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता था।

23 जनवरी की रात आजूराम खाना खाकर घर लौटा और सो गया। करीब रात 3 बजे वह टॉयलेट के लिए उठी और पुराने विवादों से आक्रोशित होकर कुल्हाड़ी से पति पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

पुलिस ने आरोपी के कबूलनामे पर खून से सनी साड़ी और वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। महिला को गिरफ्तार कर 25 जनवरी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें