BREAKING NEWS

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि

का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

नई कार्यकारिणी सूची जारी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: जनता के काम कब करोगे – सरोज पांडेय

Admin Thu, Feb 23, 2023

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में विधायक, कलेक्टर-एसपी सब नाच रहे हैं, मदारियों का पूरा मजमा लगा है, जनता के काम कब करोगे – सरोज पांडेय प्रदेश में विधायक, कलेक्टर-एसपी सब नाच रहे हैं, मदारियों का पूरा मजमा लगा है, जनता के काम कब करोगे – सरोज पांडेय मनेंद्रगढ़ में भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। मोर आवास मोर अधिकार योजना से वंचित हितग्राहियों के हक की लड़ाई लड़ने बुधवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले के दौरे पर थीं। चिरमिरी के बाद वे केल्हारी पहुंचीं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यहां विधायक के साथ-साथ प्रशासन भी नाचता है, जनता का काम कब करोगे? वहीं इससे पहले जब वे चिरमिरी पहुंची, तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, साथ ही अपना दर्द बयां करते हुए किनारे मोर्चा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। चिरमिरी के हल्दीबाड़ी चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरोज पांडेय से मुलाकात की और खुद की उपेक्षा का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी और मंडल अध्यक्ष चिरमिरी रघुनंदन यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे केल्हारी पहुंचीं। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने विधायक भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो का नाम लिए बिना तंज कसा। उन्होंने कहा कि यहां सब नाचने में लगे हैं, कलेक्टर, एसपी, एसडीएम सब नाच रहे हैं। यहां प्रशासन भी विधायक के साथ नाचता है। यहां मदारियों का पूरा मजमा लगा है। उन्होंने कहा कि कोई सड़क पर नाचता है, कोई भागवत में नाचता है, जनता का काम कब करोगे। ये सरकार हमें समझ नहीं आती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा थी कि गरीब के सिर पर छत इसलिए उन्होंने मोर आवास अधिकार योजना लाई, लेकिन साल बीत गए, कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। इस वजह से लाखों लोग अपने आवास से वंचित हैं। इससे पहले मंगलवार को सरोज पांडेय कोरबा के दौरे पर पहुंची थीं। यह आवास मोर अधिकार के हरदी बाजार कॉलेज च सरोज पांडे की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन करते हुए कॉलेज चौक होते हुए पुरुषोत्तम कंवर के नि सरोज पांडेय ने कहा कि घेराव किया गया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें