BREAKING NEWS

, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला

आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : साय

छत्तीसगढ़ में बारिश से गिरा पारा, आज कहाँ भारी वर्षा की चेतावनी? देखें अपडेट

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

ये कैसा हेलमेट अभियान : पेट्रोल भरवाने पंपों के पास किराए में मिल रहा : ये कैसा हेलमेट अभियान : पेट्रोल भरवाने पंपों के पास किराए में मिल रहा हेलमेट, रेट केवल 10 रुपए

Vinod Prasad Thu, Sep 4, 2025

रायपुर। अगर आपको पेट्रोल भरवाना है और आपके पास हेलमेट नहीं है तो आप पेट्रोल पंप के पास ही 10 रुपए किराया के हिसाब से हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवा सकते हैं. ये सलाह स्वयं पेट्रोल कर्मचारी दे रहे हैं.

बता दें कि राजधानी रायपुर में पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने सड़क हादसे को देखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का निर्णय लिया है. पेट्रोल पंप संचालक इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही थी.

बगैर हेलमेट के पेट्रोल लेने आने वालों को समझाइश देने के बाद शुरुआत में पेट्रोल देने, उसके बाद बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने की बात कही गई थी. पंप संचालकों के इस निर्णय को उन्हीं के पंपकर्मी धता बता रहे हैं.

बगैर हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को उन्हीं के पंप कर्मचारी पेट्रोल भरवाने किसी दूसरे का हेलमेट पहनकर पेट्रोल भरवाने की सीख दे रहे हैं.

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल भरवाने जाता है और उसके पास हेलमेट नहीं होता तो पेट्रोल कर्मचारी उसे कहते हैं कि किनारे जाकर 10 रुपए किराए के हिसाब हेलमेट किराए पर लेकर पेट्रोल भरवा लीजिए.

विज्ञापन

जरूरी खबरें