Weather Update: दिवाली पर 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रायपुर में : Weather Update: दिवाली पर 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रायपुर में सुबह से छाए हुए हैं बादल, जानें अपने शहर का हाल
Vinod Prasad Mon, Oct 20, 2025
रायपुर। मौसम विभाग ने सोमवार 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। रायपुर और दुर्ग-भिलाई में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 85% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 16 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 42.7 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक 79.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन रद्द
बता दें कि एक दिन रविवार को बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल लाइन पर चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.2°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 15.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन