BREAKING NEWS

राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान

जानिए कब से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाए

और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

दुर्ग में 'नकली सिंघम' का शिकार: : थार पर पुलिस का लोगो लगाकर करता था स्टंट, अब काट रहा जेल की चक्की

Vinod Prasad Fri, Apr 24, 2026

दुर्ग - दुर्ग ज़िले में पुलिस का रौब दिखाकर लोगों को डराने वाले एक फर्जी पुलिसिया स्टंटबाज का अंत सलाखों के पीछे हुआ है। दरअसल, अपनी थार गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगाकर सड़कों पर मौत का खेल खेलने वाले एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा है।

दरअसल मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है, जहाँ जुनवानी चौक के पास एक थार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाकर राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहा था। आरोपी युवक समीर वर्मा, जो कि कोहका का निवासी है, उसने अपनी गाड़ी पर अवैध रूप से पुलिस का मोनो और बोर्ड लगा रखा था ताकि वो लोगों पर अपनी धौंस जमा सके।जैसे ही इस स्टंटबाजी की खबर पुलिस को मिली, टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। जाँच में पाया गया कि वह न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहा था, बल्कि पुलिस विभाग की पहचान का गलत इस्तेमाल भी कर रहा था।वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमारा विशेष अभियान जारी है। इसी दौरान सूचना मिली कि एक थार चालक खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा है। मौके पर पहुँचकर युवक को गिरफ्तार किया गया और गाड़ी ज़ब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें