BREAKING NEWS

कुएं में तैरती मिली दो ग्रामीणों की लाश, गांव में पसरा मातम

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में होंगे विशेष आयोजन, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

छठ पर्व पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, SECR चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और रूट

CG : छत्तीसगढ़ में दिवाली पर जमकर छलके जाम! 5 दिनों में इतने करोड़ की शराब गटक गए लोग

छत्तीसगढ़ में धान बेचने के लिए टोकन जारी, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, जानिए पूरी प्रक्रिया…..

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : : कुएं में तैरती मिली दो ग्रामीणों की लाश, गांव में पसरा मातम

Vinod Prasad Wed, Nov 11, 2026

अंबिकापुर।  सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम काराबेल के मुड़ापारा में कुएं में दो ग्रामीणों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अशोक बखला (45) पिता सिवमुन और कमल तिर्की (55) पिता बैगा तिर्की के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

कुएं में मुंडेर की ऊंचाई ज्यादा नहीं थी, इस कारण एक व्यक्ति के गिरने के बाद दूसरे की उसकी जान बचाने के प्रयास में कुएं में कूदने की आशंका जताई जा रही है।

ग्राम काराबेल के मुड़ापारा स्थित सुनसान इलाके में बने एक गहरे कुएं में दोनों के शव तैरते हुए मिले। कुआं बस्ती से दूर होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सकी। बाद में ग्रामीणों ने कुएं में शव देखे तो सीतापुर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए हैं। इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि अंधेरे में गांव घूमकर लौटने के दौरान कमल तिर्की का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा।

उसे डूबता देख अशोक बखला ने उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। दोनों को तैरना नहीं आने और कुएं में पानी अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दिनभर दोनों साथ में घूम रहे थे। दोनों के शराब के नशे में होने की भी आशंका है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें