BREAKING NEWS

आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

, दो टैंकर और 50 से ज्यादा ड्रम खाक, आस पास के इलाकों में मची अफरा-तफरी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग : , दो टैंकर और 50 से ज्यादा ड्रम खाक, आस पास के इलाकों में मची अफरा-तफरी

Vinod Prasad Thu, Oct 8, 2026

भिलाई। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री श्याम केमिकल्स में गुरुवार को 11 से 12 बजे दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग देखते ही देखते तेज हो गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर आग की चपेट में आ गए, जिससे आग बुझाने में दिक्कत हो रही है। 3 घंटे से आग पर काबू करने की कोशिश जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की लपटें और आग से उठने वाला काला धुआं पूरे आसमान में फैल गया है, जिससे आसपास का आसमान काला नजर आ रहा है। धुआं दूर से ही दिखाई देने के कारण आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए दमकल की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार की जा रही है।

दमकल कर्मी आग को नियंत्रित करने के साथ ही उसे आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल से संबंधित सामग्री होने के कारण आग बुझाने के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मजदूरों के घायल होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना की सूचना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें