BREAKING NEWS

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: नए कानून का विरोध : ट्रांसपोर्टर्स और ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल हुई उग्र, रायपुर जगदलपुर जाने वाली मार्ग पर किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें

रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में एक-दो जगह पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए है। अन्य पेट्रोल पम्पों में लंबी लाइन लगी हुई है। वही चालकों के हड़ताल के बीच एक आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी किया गया है। संचालक जितेंद्र शुक्ला ने आदेश जारी कर कहा है कि, पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई को प्रभावित नहीं किया जा सकता। इसी बीच ट्रक ड्राइवरों ने रायपुर जगदलपुर जाने वाली रोड को जाम कर दिया है । आपको बता दे हिट एन्ड रन के नए कानून को लेकर जहां सोमवार को प्रदेश भर सवारी और मालवाहकों के पहिये थमे रहे तो वही आज दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी ड्राइवर्स हड़ताल पर होंगे। जाहिर है परिवहन संघ के इस फैसले से आम लोगों को आज फिर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। देशव्यापी इस हड़ताल से देशभर में अफरा तफरी का माहौल है। नए क़ानून की पेचीदगी से नाराज ड्राइवर संघ ने पूरी तरह काम बंद करते हुए सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। देखना होगा कि सरकार की तरफ से अब इस पूरे मसले पर क्या जरूरी कदम उठाये जाते है।अधिकतर देखा गया है कि कोई भी ट्रक या डंपर चालक किसी भी व्यक्ति को कुचलकर भाग जाता था अगर पुलिस उसको पकड़ लेती थी तो थाने से ही जमानत हो जाती थी। इसके अलावा 2 साल कैद का भी प्रावधान था, लेकिन सरकार ने इस कानून को संशोधित कर दिया है। हिट एंड रन मामले में अब वाहन चालक को 10 साल की सजा होगी। इसके अलावा 7 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा। सरकार के इस फैसले के बाद पूरे देश के ट्रक और डंपर चालक परेशान है। Cglive24 NEWS

विज्ञापन

जरूरी खबरें