BREAKING NEWS

15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम

सात की मौत

आज कांकेर दौरे पर

एनडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी

समर्थन मूल्य पर 141.05 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

trains canceled : trains canceled: 31 अगस्त से 15 सितंबर तक 29 ट्रेनें रद्द, 6 का रूट बदला, 5 रास्ते में ही खत्म

Vinod Prasad Tue, Aug 5, 2025

रायपुर । रेलवे अधोसंरचना विकास के तहत बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेलवे लाइन परियोजना का कार्य अपने अंतिम चरण में है। 206 किमी की इस परियोजना में 150 किमी से अधिक का काम पूरा हो चुका है। इसी कड़ी में रायगढ़ स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए 31 अगस्त से 15 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

ट्रेनों की रद्दीकरण सूची:

बिलासपुर, टाटानगर, पुणे, कुर्ला, कामाख्या, हटिया, पूरी, जोधपुर, उदयपुर, मालदा, पोरबंदर, वास्को-द-गामा, पटना, हावड़ा और मुंबई रूट की 29 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें टाटानगर-बिलासपुर, पुणे-सांतरागाछी, कुर्ला-कामाख्या, हटिया-पुणे, पूरी-जोधपुर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें:

हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर)

पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़ होकर)

हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस

मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस

कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस

शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस

इन ट्रेनों का सफर होगा अधूरा:

गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी, निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी 5 ट्रेनों को बिलासपुर में ही समाप्त कर दिया जाएगा। यानी ये ट्रेनें रायगढ़ तक नहीं जाएंगी और बीच रास्ते में ही खत्म कर दी जाएंगी।

रेलवे का बयान:

रेलवे प्रशासन का कहना है कि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान ट्रेनों का परिचालन अत्यावश्यकता के आधार पर ही बाधित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। यह कार्य पूर्ण होते ही ट्रेनों की गति और समयबद्धता में सुधार आएगा, जिससे यात्रियों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें