BREAKING NEWS

जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…..

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 4 पैसेंजर ट्रेन 9 दिनों तक रहेगी

Vinod Prasad Thu, Jul 31, 2025

रायपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के नाम पर रेलवे ने 4 पैसेंजर ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया है। पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग का काम चलेगा, जिससे 6 से 15 अगस्त तक 4 ट्रेन कैंसिल रहेगी। रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ट्रेनों को रद्द करने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ जाएगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। पूर्व तटीय रेलवे में संबलपुर मंडल के संबलपुर स्टेशन का यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा, जिससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।

ये गाड़ियां रहेंगी रद्द

6 अगस्त से 14 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी।
7 अगस्त से 15 अगस्त तक टिटिलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
6 अगस्त से 14 अगस्त तक टिटिलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
7 अगस्त से 15 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें