BREAKING NEWS

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री

दिल दहला देने वाली वारदात: 3 साल की पोती को ले जाने से रोका तो दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: आज 7 नामांकन: राजनांदगांव में 3, डोंगरगांव में दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, डॉ रमन व गिरीश देवांगन ने भी भरा पर्चा

Admin Mon, Oct 16, 2023

आज 7 नामांकन: राजनांदगांव में 3, डोंगरगांव में दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, डॉ रमन व गिरीश देवांगन ने भी भरा पर्चा रायपुर 16 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किये। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 3, डोंगरगांव में 2 तथा भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। राजनांदगांव से जहां डॉ रमन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांदन ने भी पर्चा भरा। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी। प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर , भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें