: फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने समय सारणी जारी, दावा आपत्ति का निपटारा इस तिथि तक
Admin Mon, Mar 27, 2023
दुर्ग। नगर पालिकाओ के आम निर्वाचन 2023 के लिए फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार की जानी है। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावा-आपत्तियां तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध 10 अप्रैल से प्राप्त की जावेगी।
दावा आपत्तियां 17 अप्रैल तक प्राप्त की जावेगी। दावा आपत्तियों का निपटारा 22 अप्रैल तक किया जावेगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 27 अप्रैल तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
दावा आपत्ति का निराकरण 3 मई को किया जावेगा। दावा आपत्ति के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर किया जाएगा। निर्वाचक नामवली का अंतिम प्रकाशन 8 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन