BREAKING NEWS

ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान, मुख्यमंत्री ने भेंट किया लैपटॉप

दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: आधी रात तक सीएम हाउस में कांग्रेस ने की चुनावी चिंतन, सैलजा, मरकाम सहित शीर्ष नेता रहे मौजूद, संगठन-कमेटी में नियुक्ति पर चर्चा

Admin Sat, Jul 1, 2023

आधी रात तक सीएम हाउस में कांग्रेस ने की चुनावी चिंतन, सैलजा, मरकाम सहित शीर्ष नेता रहे मौजूद, संगठन-कमेटी में नियुक्ति पर चर्चा रायपुर 30 जून 2023। छत्तीसगढ में चुनावी तैयारी पूरे चरम पर है। आज भाजपा ने जेपी नड्डा की सभा के जरिये सियासी शक्ति प्रदर्शन किया, तो वहीं बिलासपुर में कांग्रेस का दिन में बूथ चलो अभियान और फिर देर रात तक सीएम हाउस में चुनावी चिंतन का दौर चला। बिलासपुर से बूथ चलो अभियान कार्यक्रम से लौटे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की देर रात सीएम हाउस में बैठक हुई। रात करीब 11.30 बजे तक कांग्रेस की मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी कुमारी सैलजा और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक बैठक में नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई है। दरअसल चुनाव को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन होना है। पिछली बार जब सीएम हाउस में बैठक हुई थी, तो ये बातें सामने आयी थी कि जून की 28-29 तारीख तक कमेटी घोषित हो जायेगी।   लेकिन, आज 1 जुलाई होने तक कमेटी गठित नहीं हुई है। माना जा रहा है कि कमेटी की लिस्ट फाइनल होने को लेकर बैठक में चर्चा हुई है। जानकारों की मानें तो चुनावी रणनीति पर बैठक में चर्चा हुई है। सत्ता और संगठन में कुछ नियुक्तियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है। बैठक में मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी की खबर थी। Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें