BREAKING NEWS

नए शिक्षा सत्र से बढ़ जाएगी सरकारी स्कूलों की फीस

बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर; ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

14 किसानों को मिला डिजिटल किसान किताब…..

जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला राशन कार्ड

पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख रुपये का बकरी शेड…..

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़: दर्दनाक हादसा : रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत

Vinod Prasad Wed, May 20, 2026

अभनपुर। अभनपुर-राजिम मार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पहले सड़क पर आए मवेशी से टकरा गए, इसी दौरान पीछे से आ रहे रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नायकबांधा, हसदा और उरला के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल हाईवा वाहन को जप्त कर लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें