BREAKING NEWS

संस्कृति और संगीत के रंग, राज्यपा रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में नव निर्माण के 26 वर्ष एवं विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ की मोहक झांकी की गई प्रस्तुत

राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर आई तीन ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे : बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर आई तीन ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गई दो मालगाड़ी, मचा हड़कंप

Vinod Prasad Thu, Nov 6, 2025

बिलासपुर। बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद इस वक्त एक और डराने वाले मामला सामने आया है। जहां एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आ गईं। इनमें दो मालगाड़ियां थीं और एक यात्री ट्रेन। यह घटना कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच हुई।

बता दें कि, यह सब उस समय हुआ जब एक यात्री ट्रेन चल रही थी। अचानक उसके आगे और पीछे दो मालगाड़ियां खड़ी दिखी। यानी यात्री ट्रेन बीच में फंस गई। आगे मालगाड़ी थी, पीछे मालगाड़ी थी। गनिमत यह रही की किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई। थोड़ी सी चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इस घटना के बाद रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ यात्री तो ट्रेन से नीचे कूदने लगे। यह घटना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में हुई। कोटमीसोनार और जयरामनगर छोटे स्टेशन हैं, लेकिन यहां से कई ट्रेनें गुजरती हैं। मालगाड़ियां कोयला और सामान लेकर चलती हैं, इसलिए वे भारी होती हैं। इससे पहले 4 नवंबर को हादसा हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब फिर इस हादसे को लेकर रेलवे पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें