BREAKING NEWS

विधि विभाग ने कार्यमुक्त करने का जारी किया आदेश

BP मशीन में छुपाकर भेजी जा रही थी कोकीन

जमीन विवाद हुआ तो सीधे कलेक्टर करेंगे फैसला

तेज गर्मी के बाद अंधड़, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

अवैध रिश्ते के शक ने ली जान, मारपीट के बाद महिला की मौत; आरोपी महिला गिरफ्तार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

मंत्रिमंडल विस्तार की रेस में शामिल तीन विधायक देर रात मुख्यमंत्री : मंत्रिमंडल विस्तार की रेस में शामिल तीन विधायक देर रात मुख्यमंत्री निवास पहुँचे।

Vinod Prasad Tue, Aug 19, 2025

रायपुर :- समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ विधायक ओर मंत्री मंडल की रेस में शामिल तीनों विधायक देर रात सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुँचे। बता दे इनमें राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और करीब दो घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक तौर पर इसे सीधे कैबिनेट विस्तार से जोड़ा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार तय है। कई नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। ऐसे में यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। विधायकों की सीएम हाउस में मौजूदगी ने सियासी हलचल को और तेज कर दिया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बने कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार जारी है। भाजपा के कई वरिष्ठ और युवा विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में हैं। पार्टी नेतृत्व को सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखते हुए फैसला करना है।

फिलहाल तीनों विधायकों की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात ने एक बार फिर इस अटकल को पुख्ता कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार पर बड़ा निर्णय सामने आने वाला है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें