BREAKING NEWS

उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

आज मेष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि को अचानक धन लाभ के योग, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

कैंसर की दवाओं के दाम 93% तक घटे, आज 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

मार्च 2027 तक श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

आज लगेगी नेशनल लोक अदालत, : चेक बाउंस से लेकर ट्रैफिक चालान तक हजारों मामलों का होगा निपटारा

Vinod Prasad Sat, May 9, 2026

रायपुर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली के निर्देश पर आज देशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) बिलासपुर की ओर से प्रदेश के सभी जिला एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत लगाई जाएगी। यह वर्ष 2026 की दूसरी नेशनल लोक अदालत होगी, जिसमें आपसी सुलह और राजीनामा के जरिए लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा।

लोक अदालत में चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक रिकवरी, ट्रैफिक चालान, पारिवारिक विवाद, राजस्व विवाद, बिजली बिल, जलकर, संपत्ति कर, किराया विवाद और धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता से जुड़े मामलों सहित कई प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंक, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग, नगर निगम और नगर पालिका से जुड़े वसूली प्रकरण भी शामिल रहेंगे।

खातेदारों और वारिसों के बीच बंटवारे से जुड़े मामलों का भी समाधान कराया जाएगा। लोक अदालत के लिए विशेष खंडपीठों का गठन किया गया है, जहां आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कर पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें