: मंदिर के पास शौचालय के अंदर भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
Admin Sun, May 21, 2023
बिलासपुर । जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां शौचालय में एक भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि टॉयलेट सीट के अंदर उसे छिपाने की कोशिश की गई थी लेकिन वह बीच में ही फं स गया। पूरा मामला रतनपुर क्षेत्र का है। यहां वार्ड क्रमांक 6 गिरजावन हनुमान मंदिर प्रवेश द्वार के पास एक सुलभ शौचालय है जहां ये भ्रूण पाया गया है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, टीम इसकी जांच में जुट गई। भ्रूण 6 महीने का बताया जा रहा है। आज सुबह जब लोग शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए अंदर गए तो मंजर देख उनकी आखें फटी की फ़टी रह गई। जिसके बाद फ़ौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, भ्रूण 6 महीने का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक जांच के लिए भ्रूण को भेज दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस अज्ञात महिला की भी तलाश कर रही है जिसने यह कृत्य किया है। महिला की तलाश होते ही उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Cglive24 news
विज्ञापन