साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, : जल संकट और किसानों के मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
Vinod Prasad Tue, May 26, 2026
रायपुर – छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिपरिषद की यह बैठक शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में होगी। बैठक में प्रदेश में बढ़ते जल संकट, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की स्थिति और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
भीषण गर्मी और कई जिलों में पेयजल समस्या को देखते हुए सरकार जरूरी फैसले ले सकती है।इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और किसानों को राहत देने से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल में चर्चा हो सकती है। बैठक में कई विभागों के महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन