BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: वित्तीय वर्ष 2022-23 का संपत्तिकर जमा कर अधिभार से बचने के लिए केवल कुछ दिन ही है शेष, 30 अप्रैल तक नहीं लगेगा कोई भी पेनाल्टी, शीघ्र जमा कर ले अपना टैक्स, रविवार को भी खुला रहे टैक्स जमा करने के लिए काउंटर

Admin Tue, Apr 25, 2023

भिलाई नगर/ 30 अप्रैल तक वित्तीय वर्ष 2022-23 के संपत्तिकर जमा करने पर कोई भी अधिभार नहीं लगेगा। वर्ष 2022-23 के करदाता शीघ्र ही समय रहते अपना टैक्स जमा कर ले और अधिभार तथा शास्ती से बचें। शासन द्वारा संपत्तिकर जमा करने की अवधि बढ़ाने के बाद से करदाता जो टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं वह भिलाई निगम के मुख्य कार्यालय है तथा समस्त जोन कार्यालय में पहुंचकर अपना टैक्स जमा कर सकते है। नगर निगम की भी अपील है कि 30 अप्रैल से पूर्व अपना टैक्स जमा कर लें और 18% अधिभार से बचें। करदाताओं को राहत देने के लिए अवकाश के दिनों में भी टैक्स कलेक्शन काउंटर खुल रहे है। रविवार को भी टैक्स जमा कर सकते है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए संपत्तिकर पटाने वालों को मिल रहा है छूट का फायदावित्तीय वर्ष 2023-24 के करदाताओं को निगम प्रशासन भारी राहत दे रही है। संपत्तिकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के करदाता को 1 अप्रैल से 31 मई तक संपत्तिकर जमा करने पर 6.25% छूट दी जा जाएगी। 1 जून से 31 जुलाई तक संपत्तिकर जमा करने पर 5% की छूट दी जाएगी। 1 अगस्त से 30 सितंबर तक संपत्तिकर जमा करने वालों को 4% की छूट मिलेगी तथा 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संपत्तिकर जमा करने वालों को 2% की छूट दी जाएगी। जितनी जल्दी वित्तीय वर्ष 2023-24 का टैक्स करदाता जमा करेंगे उनको उतने ही अधिक छूट का फायदा मिलेगा। निगम प्रशासन यह भी अपील करता है कि टैक्स जमा करने वाले करदाता अपनी स्वविवरणी की जानकारी सही भरे। निरीक्षण के दौरान गलत जानकारी पाए जाने पर 5 गुना पेनाल्टी देना होगा। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें