BREAKING NEWS

भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा

के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -राज्यपाल डेका

और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार हो रहा हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प

400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: महिला ने घोंटा अपने ही पति का गला, परिजन बोले भूत-प्रेत का साया, ये है पूरा मामला…

Admin Thu, Jun 8, 2023

संगीता की तबियत पिछले 2 से 3 दिनों से काफी ख़राब थी. इस वजह से उसे तांत्रिक के पास तंत्र-मंत्र के लिए भी परिवार द्वारा ले जाया जा रहा था. BHILAI. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां एक महिला ने अपने ही पति की गला घोंट कर हत्या कर दी है. परिजनों महिला को लंबे समय से तांत्रिक के पास लेकर जा रहे थे. फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामला दुर्ग जिला के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर बजरंग चौक का है. यहां 45 वर्षीय दिलीप सोनी अपनी 32 वर्षीय पत्नी संगीता सोनी और तीन बच्चों के साथ रहता था. बीते बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 01:00 से 02:00 बजे के बीच जब दिलीप सोनी सो रहा था, उसी दौरान संगीता ने दुपट्टे का फंदा से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. जब कमरे में बच्चों की चीखने की आवाजें बाहर आई, तब पड़ोस में रह रहे परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि दिलीप बिस्तर पर मृत पड़ा है. साथ ही संगीता काफी ज्यादा आवेश में है और किसी के भी काबू में नहीं आ रही है. इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई, फिर पुलिस ने आकर संगीता को काबू में किया और गिरफ्तार कर लिया है. तंत्र-मंत्र से जुड़ा मामला परिजनों के अनुसार, संगीता की तबियत पिछले 2 से 3 दिनों से काफी ख़राब थी. इस वजह से उसे तांत्रिक के पास तंत्र-मंत्र के लिए भी परिवार द्वारा ले जाया जा रहा था. परिजनों ने ये तक कहा है कि संगीता के ऊपर भूत प्रेत का साया था.

  सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर महिला पुलिस बल के साथ पहुंची. इसके बाद संगीता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. तो वहीं पंचनामा कर शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.    

विज्ञापन

जरूरी खबरें