BREAKING NEWS

राजपुर का सामुदायिक चेक डेम बना ग्रामीण समृद्धि का मॉडल

सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता

बोले- ‘उन्हें इस्तीफा वापस लेना चाहिए’

शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बहे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

आसमान में उठा काले धुएं का गुब्बारा, मंजर देख फैली दहशत

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सुशासन तिहार 2026 : :जनसमस्या निवारण शिविरों में जरूरतमंदों को मिल रही सहायक सामग्री और योजनाओं का लाभ

Vinod Prasad Wed, May 20, 2026

0-समाज कल्याण विभाग ने श्रवण यंत्र एवं टेट्रापॉड का किया वितरण, नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

रायपुर--मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विभिन्न जिलों में जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला खैरागढ़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। शिविर में 2 श्रवण यंत्र एवं 1 टेट्रापॉड प्रदान कर हितग्राहियों को राहत पहुंचाई गई।

शिविर के दौरान विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा नागरिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। प्राप्त मांग एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शासन की पहल से आयोजित ऐसे शिविरों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही समाधान और योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें