: देवी देवताओं का पोस्टर जलाने पर रायपुर में तनावपूर्ण हालात, हजारों लोगों के चक्काजाम के बाद 5 नबालिग समेत 7 गिरफ्तार….!!
Admin Fri, Mar 10, 2023
रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में हिन्दू देवी देवताओं का पोस्टर फाड़कर जलाने पर मुहल्ले के करीब 2 हजार लोग सड़कों पर उतरकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेकाबू होती भीड़ देखकर पुलिस ने 7 लड़कों को पकड़ा है। इसमें 5 नाबालिग हैं। स्थानीय लोगों का हंगामा शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक चलता रहा।ये पूरी घटना रामनगर की है। यहां कुछ लोगों ने देवी-देवताओं के धार्मिक पोस्टर्स लगवाए थे। होलिका दहन के वक्त रात में कुछ बदमाश लड़कों ने इसे पहले फाड़ा और फिर होलिका में डालकर भाग गए। होली के दो दिन बाद 10 मार्च को इसका CCTV फुटेज सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।वीडियो सोशल मीडिया पर फैला तो गुस्साए मुहल्ले के लोगों ने चक्का जाम कर दिया। गुढ़ियारी के राम नगर इलाके में करीब 3 घंटे तक बवाल हंगामा चलता रहा। हालात इस कदर बिगड़े की आस-पास के तीन थानों से फोर्स बुलवाई गई, पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त बल मंगवाया गया, एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी आस-पास के थानेदार भीड़ को समझाते रहे मगर लोग नहीं मानें।आरोपियों के बारे में…
पोस्टर फाड़ने वाले 2 आरोपी युवक और इनके 5 नाबालिग साथियों को पकड़ा गया है। इनके खिलाफ थाने में धारा 295(क), 34 का अपराध रजिस्टर किया गया है। पकड़े गए युवकों में 19 साल का शाहिद खान और 18 साल का समीर शामिल हैं। ये सब राम नगर इलाके में रहते हैं।सीसीटीवी कैमरे में दिखा अस्पष्ट चेहरा
पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस इस मामले में दर्ज किया है। अफसरों ने घंटों तक लाेगों को समझाया तब जाकर लोग सड़क से हटने को राजी हुए। भीड़ काे भरोसा दिलाया गया कि पोस्टर का अपमान करने वालों को पकड़ा जाएगा। इसके बाद अलग-अलग टीमों को इस कांड को अंजाम देने वाले लड़कों को पकड़ने में लगाया गया। CCTV फुटेज में चेहरे साफ नहीं थे। पुलिस काे स्थानीय स्तर पर भी कुछ इनपुट मिले हैं।
तनावपूर्ण हालात में लाठीचार्ज की नौबत
इस मामले में एकत्रित हुई भीड़ संदिग्ध लड़कों के घर जाने का प्रयास कर रही थी।लेकिन पुलिस इन्हें रोकती रही। भीड़ बेकाबू होती जा रही थी। इतने में मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने भीड़ पर लाठियां भांज दी। लोगों को खदेड़ा गया। मौके पर मौजूद मुहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस के अफसर लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर घरों के भीतर भेजने का प्रयास करते रहे। लाठियां भाजने से गुस्साए लोगों ने पुलिस से सवाल किए तो कहा गया कि किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंका है। ये बवाल करीब 30 मिनट चला !
विज्ञापन