BREAKING NEWS

देवशयनी एकादशी आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

आज 25 जुलाई को किन राशियों के जातकों का बदलेगा भाग्य ? देखें अपना राशिफल

श्वेतवर्णी करैत को प्राकृतिक आवास में छोडा़ गया

की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

आमजन के लिए भरोसे का केंद्र, एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र’

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

कांकेर। जिले के अंतागढ़ इलाके में तेंदूपत्ता से भरा एक ट्रक बिजली के ह : तेंदूपत्ता लोड ट्रक में लगी आग, अंतागढ़ के पास घटना

Vinod Prasad Fri, May 22, 2026

कांकेर। जिले के अंतागढ़ इलाके में तेंदूपत्ता से भरा एक ट्रक बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद आग का गोला बन गया। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जल उठा और लाखों रुपये का तेंदूपत्ता समेत पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि ड्राइवर और हेल्पर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। पूरा मामला अंतागढ़ - सोनपुर वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है जहां ट्रक में हेटारकसा और बोगान फड़ का तेंदूपत्ता लोड था। जैसे ही ट्रक खरीदी केंद्र के पास पहुंचा, वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। सूखी पत्तियां होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि करंट और आग का एहसास होते ही ड्राइवर और हेल्पर ने फौरन ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में लाखों रुपये का तेंदूपत्ता और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मामले की जांच में जुट गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें