BREAKING NEWS

पर राजनीतिक गतिविधियों की पाबंदी का आदेश 24 घंटे में ही स्थगित

बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

क्या अमित जोगी को मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? आज सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई

ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, NH-930 पर चक्काजाम

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर : कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

Vinod Prasad Thu, Apr 23, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजनांदगांव में सबसे अधिक 44.5°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि रायपुर और दुर्ग जैसे इलाकों में भी पारा 43°C से ऊपर बना हुआ है।IMD रायपुर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यह सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

अगले 5 दिनों तक हीट वेव का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। अगले 2 दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी संभव है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

बारिश और तेज हवाओं की संभावना

कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि यह राहत अस्थायी होगी, क्योंकि इसके बाद मौसम फिर शुष्क हो जाएगा और गर्मी फिर से बढ़ने लगेगी।

लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की अपील की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें