BREAKING NEWS

16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

माओवादियों के दो डम्प बरामद; हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा जब्त!

छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

Sukhdeo Bhagat Chhattisgarh visit: : छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे सुखदेव भगत, संविधान रक्षा मार्च में होंगे शामिल

Vinod Prasad Wed, Nov 25, 2026

  • कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत दो दिवसीय दौरे पर 26 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे।

  • दौरे के पहले दिन वे राजधानी में पार्टी की ओर से आयोजित ‘संविधान रक्षा मार्च’ में शामिल होंगे।

  • गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकलेगा मार्च कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के मुद्दे को लेकर 26 नवंबर को रायपुर में यह पैदल मार्च निकालने जा रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक सक्रियता और जनसंपर्क की कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत दो दिवसीय दौरे पर 26 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। दौरे के पहले दिन वे राजधानी में पार्टी की ओर से आयोजित ‘संविधान रक्षा मार्च’ में शामिल होंगे।

गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकलेगा मार्च

कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के मुद्दे को लेकर 26 नवंबर को रायपुर में यह पैदल मार्च निकालने जा रही है। मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक जाएगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

27 नवंबर को होगी अहम संगठनात्मक बैठक

दौरे के दूसरे दिन यानी 27 नवंबर को सुखदेव भगत प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, मैदानी गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन होगा। बैठक के बाद वे शाम को छत्तीसगढ़ से रवाना हो जाएंगे।

सरगुजा दौरे में उठाया था खदान प्रभावितों का मुद्दा

सुखदेव भगत का यह रायपुर दौरा उनके हालिया सरगुजा संभाग प्रवास के ठीक बाद हो रहा है। इससे पहले 16 से 18 नवंबर तक वे जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कोयला खदान प्रभावित ग्रामीणों से सीधा संवाद किया था।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने मैनपाट-उदयपुर क्षेत्र में जन चौपाल लगाई। सलही में पीईकेबी, परसा, केते एक्सटेंशन और तारा कोयला खदान से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिसके बाद अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में संगठनात्मक बैठक ली और इसके बाद बलरामपुर के राजपुर में जन चौपाल में शामिल हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें