BREAKING NEWS

अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त

! युवक-युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप,

अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा, 5 ट्रैक्टर किए जब्तसीएम हेल्पला

बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

उप मुख्यमंत्री शर्मा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG Crime News- एक ही गांव, साथ जीने-मरने की कसमें और फिर एक फंदा : ! युवक-युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप,

Vinod Prasad Sun, Sep 20, 2026

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां युवक और युवती की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला लेमरु थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम अरतेरा की है।मृतकों की पहचान मुकेश यादव (21 वर्ष) और मुनिता (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों गांव में ही पले-बढ़े थे।

पुलिस ने जताई ये आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि प्रेम संबंध असफल होने पर दोनों ने पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और अपनी जान दे दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही दोनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें