BREAKING NEWS

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत

7 महिलाएं पकड़ी गईं; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल…

इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, मायके पक्ष ने पति पर लगाया ये गंभीर आरोप…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

ब्रेकिंग : : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Vinod Prasad Tue, Aug 18, 2026

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह घटना बांकीमोंगरा चांदनी चौक के पास हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों की ट्रेलर के नीचे आकर मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर घंटों आवाजाही ठप रही। चक्काजाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अमरदीप आंचल और बांकीमोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और चांदनी चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें