BREAKING NEWS

राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान

जानिए कब से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाए

और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

नेहरू नगर चौक पर बड़ा हादसा: : तेज रफ्तार दमकल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

Vinod Prasad Fri, Apr 24, 2026

भिलाई। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे नेहरू नगर चौक पर एक तेज रफ्तार अग्निशमन वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक अग्निशमन विभाग की गाड़ी दुर्ग की ओर से नेहरू नगर चौक की तरफ आ रही थी। उस समय रेड सिग्नल होने के कारण ट्रैफिक रुका हुआ था। जैसे ही सिग्नल खुला और वाहन आगे बढ़ने लगे, उसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी

हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को पास के चंदूलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय चौक पर एक ट्रैफिक कांस्टेबल भी मौजूद था, लेकिन आरोप है कि उसने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कोई पहल नहीं की। बाद में आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें